Edited By Mehak,Updated: 05 Sep, 2025 08:50 PM

भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंत नागेश्वरन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला लंबे समय तक लागू नहीं रहेगा, क्योंकि इससे भारत और अमेरिका के रिश्तों पर...
नेशनल डेस्क : भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंत नागेश्वरन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला लंबे समय तक लागू नहीं रहेगा, क्योंकि इससे भारत और अमेरिका के रिश्तों पर नकारात्मक असर पड़ेगा और यह दोनों देशों के लिए फायदेमंद नहीं है।
रूस से तेल आयात पर असर
CEA नागेश्वरन ने चेतावनी दी कि रूस से कच्चा तेल आयात करने पर लगाए गए 25% टैरिफ के कारण भारत के लिए व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा। उनका कहना है कि इस फैसले का नकारात्मक असर चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी और तीसरी तिमाही में दिखाई दे सकता है और अगर हालात नहीं बदले तो यह प्रभाव अगले वित्तीय वर्ष तक भी रह सकता है।
20 दिनों में भारत को दो बड़े झटके
- 7 अगस्त 2025: अमेरिका ने भारत सहित 70 देशों पर 25% टैरिफ लगाया।
- 27 अगस्त 2025: रूस से तेल आयात करने पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लागू किया गया।
यानी कुल मिलाकर भारत पर अब 50% टैरिफ लगाया गया है।
अमेरिका पर भी पढ़ेगा प्रभाव
नागेश्वरन ने कहा कि अमेरिका भी यह समझ रहा है कि भारत पर ऊंचा टैरिफ लगाने से उसे वांछित नतीजे नहीं मिलेंगे। उल्टा असर अमेरिका पर भी दिख रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह फैसला अल्पकालिक होगा और जल्द ही दोनों देशों के बीच संतुलन बनाने की कोशिशें शुरू होंगी।