कर्नाटक में कश्मीरी पंडितों के बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा, इस शैक्षणिक संस्थान ने किया ऐलान

Edited By Updated: 01 May, 2022 05:10 PM

children of kashmiri pandits will get free education in karnataka

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक शैक्षणिक संस्थान ने घोषणा की है कि वह उन कश्मीरी पंडितों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देगा जो अपने मूल निवास से विस्थापित होकर देश में कहीं और बस गए हैं।

 

नेशनल डेस्क: कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक शैक्षणिक संस्थान ने घोषणा की है कि वह उन कश्मीरी पंडितों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देगा जो अपने मूल निवास से विस्थापित होकर देश में कहीं और बस गए हैं। दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर तालुक में स्थित अंबिका महाविद्यालय ने यह प्रस्ताव रखा है।

संस्थान के संयोजक सुब्रमण्य नट्टोज ने शनिवार को पुत्तूर में एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की और कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म देखने के बाद वह कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा से दुखी हैं। नट्टोज ने जम्मू का दौरा किया और स्थिति का अध्ययन करने के बाद सभी विस्थापित कश्मीरी पंडितों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का निर्णय लिया।

उन्होंने कश्मीरी पंडित छात्रों को छठी कक्षा से स्नातक तक की मुफ्त शिक्षा देने की योजना बनाई है और छात्रों लिए मुफ्त छात्रावास सुविधा की भी घोषणा की है। नट्टोज ने कहा कि कश्मीरी पंडितों के चार बच्चे संस्थान में प्रवेश ले चुके हैं।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!