DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी से मिलेगा मोटा एरियर, खाते में आएंगे लाखों; जानें कब होगा महंगाई भत्ते का ऐलान

Edited By Updated: 17 Mar, 2026 05:15 PM

da hike central government employees will get huge arrears from january

न्यूनतम वेतन वाले कर्मचारियों से लेकर उच्च अधिकारियों तक की सैलरी में बड़ा इजाफा होगा। साथ ही, कर्मचारियों को पिछले महीनों का बकाया एरियर भी एकमुश्त मिलेगा।

DA Hike 2026: होली का त्यौहार बीतने के साथ ही अब देश के करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की निगाहें मोदी कैबिनेट की अगली बैठक पर टिक गई हैं। लंबे समय से प्रतीक्षित महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। चूंकि 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को पूरा हो चुका है और 8वें वेतन आयोग की चर्चाएं तेज हैं, ऐसे में 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होने वाला यह DA हाइक कर्मचारियों की जेब में बड़ी राहत लेकर आने वाला है। 

मार्च के आखिरी हफ्ते में हो सकता है बड़ा ऐलान

पुरानी परंपराओं और पिछले साल (28 मार्च 2025) के ट्रेंड को देखें, तो सरकार मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह या अप्रैल की शुरुआत में इस बढ़ोतरी पर मुहर लगा सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि AICPI-IW के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस बार DA में 2% से 3% का इजाफा होना लगभग तय है। 

DA का नया समीकरण: 58% से सीधे 60% पार?

अक्टूबर 2025 में महंगाई भत्ता 58% तय किया गया था। अब होने वाली बढ़ोतरी के बाद की स्थिति कुछ इस प्रकार होगी: 

2% बढ़ोतरी पर: कुल DA 60% हो जाएगा। 

3% बढ़ोतरी पर: कुल DA 61% तक पहुंच जाएगा। 

सैलरी कैलकुलेटर: आपकी जेब पर कितना होगा असर?

DA बढ़ने के बाद अलग-अलग पे-लेवल पर अनुमानित सैलरी (बेसिक + DA) का गणित इस प्रकार है: 

पे-लेवल बेसिक सैलरी 2% DA वृद्धि पर (60%) 3% DA वृद्धि पर (61%)
लेवल 1 ₹18,000 ₹28,800 ₹28,980 
लेवल 5 ₹29,200 ₹46,720 ₹47,012
लेवल 10 ₹56,100 ₹89,760 ₹90,321 
लेवल 18 ₹2,50,000 ₹4,00,000 ₹4,02,500 


एरियर (Arrears) का मिलेगा डबल फायदा 

भले ही आधिकारिक घोषणा मार्च या अप्रैल में हो, लेकिन यह नियमतः 1 जनवरी 2026 से ही लागू माना जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों को जनवरी, फरवरी और मार्च का पिछला बकाया (Arrears) एकमुश्त भुगतान के रूप में मिलेगा, जो वेतन में एक बड़ा उछाल लाएगा। 

8वें वेतन आयोग का इंतजार

7वें वेतन आयोग की अवधि समाप्त होने के बाद अब सबकी नजरें 8वें वेतन आयोग पर हैं। हालांकि इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन जब तक नई सिफारिशें लागू नहीं होतीं, तब तक महंगाई भत्ते की गणना मौजूदा फॉर्मूले के आधार पर ही की जाती रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!