‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान

Edited By Updated: 07 Aug, 2026 05:38 AM

cjp launches nationwide campaign from september to gauge gen z mood

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने घोषणा की है कि उनका संगठन लोगों की राय और विचार जानने के लिए सितंबर में देशव्यापी जनसंपकर् अभियान‘क्या बोलती पब्लिक'शुरू करेगा। छत्रपति संभाजीनगर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस अभियान...

नेशनल डेस्कः कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने घोषणा की है कि उनका संगठन लोगों की राय और विचार जानने के लिए सितंबर में देशव्यापी जनसंपर्क अभियान‘क्या बोलती पब्लिक'शुरू करेगा। छत्रपति संभाजीनगर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत पूरे देश में जाकर लोगों से मुलाकात की जाएगी और उनकी समस्याओं को सुना जाएगा।

सीजेपी की विचारधारा के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका संगठन भारत के संविधान, डॉ. बी.आर. आंबेडकर और पंडित जवाहरलाल नेहरू के आदर्शों का पालन करेगा तथा सामाजिक न्याय के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगा। दिपके ने एक बार फिर दोहराया कि उनका इरादा कोई चुनावी राजनीतिक दल बनाने का नहीं है, बल्कि वे एक राजनीतिक दबाव समूह के रूप में काम करना जारी रखेंगे।

लोकतांत्रिक संस्थाओं में घटते जनविश्वास पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि देश में जवाबदेही की कमी के कारण जनआक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करके राजनीतिक दलों को तोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग की जवाबदेही तय करने, न्यायपालिका में आम नागरिकों के मामलों की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने और मुख्यधारा के मीडिया से एकतरफा द्दष्टिकोण छोड़कर जनता की आवाज बनने की अपील की। 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!