Edited By Ramkesh,Updated: 15 Aug, 2026 03:28 PM

राजस्थान के अलवर जिले के जोधवास गांव में शुक्रवार को स्कूली छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के को-कन्वीनर आशुतोष रांका और थानागाजी SHO महावीर सिंह के बीच तीखी बहस हो गई।
अलवर: राजस्थान के अलवर जिले के जोधवास गांव में शुक्रवार को स्कूली छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के को-कन्वीनर आशुतोष रांका और थानागाजी SHO महावीर सिंह के बीच तीखी बहस हो गई। दअरसल, रांका जोधवास में अपने सरकारी स्कूल की हालत का विरोध कर रहे छात्रों के साथ शामिल होने पहुंचे थे, जहां दो दिन पहले एक जर्जर इमारत का स्लैब गिर गया था। इस दौरान SHO के साथ बहस हो गई। रांका ने कहा कि विरोध के बाद देश के शिक्षा मंत्री को हटा दिया गया था, और कहा कि राजस्थान में छात्रों के हितों से समझौता नहीं होने दिया जाएगा।
रांका ने SHO से कहा, "मेरे साथ पॉलिटिक्स मत खेलना। देश के शिक्षा मंत्री को हटाकर हम यहां पहुंचे हैं।" रांका और पुलिस अधिकारी के बीच बहस गरमा गई और हाथापाई भी हुई। इस झगड़े के दौरान एक युवक की शर्ट फट गई। रांका ने मांग की कि शर्ट फाड़ने वालों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने प्रशासन पर भी दबाव डाला कि वह बिना देर किए छात्रों की मांगें मान ले।
गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके के गांव से 'स्कूल ठीक करो' अभियान की शुरुआत किया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे में सुधार के साथ जवाबदेही तय करना है। पीपके अनुसार सरपंच से स्थानीय सरकारी विद्यालय की मरम्मत करने तथा यह सुनिश्चित करने का अनुरोध करूंगा कि स्कूल में बेंच और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं मौजूद हों।'' उन्होंने कहा, ''हमने ऐसी कई टीम बनाई हैं जो गांवों में जाएंगी और वहां के लोगों तथा सरपंचों से स्कूलों की स्थिति में सुधार के लिए कदम उठाने का अनुरोध करेंगी, क्योंकि हम यह काम सभी की भागीदारी से पूरा करना चाहते हैं।