नितिन नवीन की महा-हुंकार: नशे के दलदल में धंसा है तमिलनाडु का भविष्य, अब DMK के कुशासन का हिसाब करेगी जनता!

Edited By Updated: 13 Apr, 2026 09:44 AM

tamil nadu s future is mired in the quagmire of drugs nitin nabin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज रविवार को तमिलनाडु के रामनाथपुरम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया, नितिन नवीन ने डीएमके सरकार पर भ्रष्टाचार, परिवारवाद और कुशासन के गंभीर आरोप लगाए तथा राज्य में बढ़ते अपराध और...

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज रविवार को तमिलनाडु के रामनाथपुरम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया, नितिन नवीन ने डीएमके सरकार पर भ्रष्टाचार, परिवारवाद और कुशासन के गंभीर आरोप लगाए तथा राज्य में बढ़ते अपराध और नशे के प्रसार को लेकर डीएमके सरकार की जमकर आलोचना की। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण, बुनियादी ढांचे और जनहित की योजनाओं में किए गए कार्यों को रेखांकित करते हुए तमिलनाडु में डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मंच पर तमिलनाडु भाजपा प्रभारी श्री सुधाकर रेड्डी, रामनाथपुरम भाजपा जिला अध्यक्ष मुरलीधरन, एनडीए प्रत्याशी जीबीएस के. नागेंद्रन, पूर्व सांसद शरत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व नेतागण उपस्थित रहे। 

नितिन नवीन ने कहा कि तमिलनाडु समेत देश के पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, और सभी जगहों पर एनडीए की लहर है। तमिलनाडु की डीएमके और कांग्रेस की सरकार में केवल भ्रष्टाचार किया और राज्य की गरीब जनता को और गरीब होने के लिए मजबूर किया है। इस चुनाव में तमिलनाडु की जनता को, ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना है। आज पूरे तमिलनाडु में ड्रग्स और गोल्ड के माफिया सक्रिय हैं और डीएमके की सरकार हमारी युवा पीढ़ी को नशे की लत लगाकर उनके भविष्य से खेल रही है। एनडीए इस नशे के खेल के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है और हम इस सरकार को जड़ से उखाड़कर यहां के युवाओं को बेहतर भविष्य देने की दिशा में कार्य करेंगे। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि रामनाथपुरम के डीएमके विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, नशे के कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं और विकास के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया है। रामनाथपुरम की जनता को इस चुनाव में इन भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाना है और एनडीए के प्रत्याशी को विजयी बनाकर इन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकना है। पूरे देश में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध करा रहे हैं और अब तक करीब 3 करोड़ से अधिक घर बनाए जा चुके हैं, जिनमें तमिलनाडु में भी 13 लाख से अधिक आवास शामिल हैं। लेकिन यह तमिलनाडु का दुर्भाग्य है कि राज्य के मुख्यमंत्री और डीएमके के नेता गरीबों के आवास की चिंता नहीं करते, बल्कि अपने लिए महल बनाने में लगे हैं। गरीबों के लिए आवास सुनिश्चित करने की चिंता यदि किसी को है तो वह आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को है।

नवीन ने कहा कि डीएमके के मुख्यमंत्री और विधायक से यह पूछा जाना चाहिए कि पिछले पांच वर्षों में राज्य सरकार ने 10 लाख करोड़ का कर्ज लिया, उस कर्ज से क्या कार्य हुए? गरीबों के लिए आवास नहीं बने, सड़के नहीं बनीं, गरीबों के लिए चिकित्सा की सुविधा नहीं मिली और कोई सामुदायिक भवन भी नहीं बनाया गया। 10 लाख करोड़ का कर्ज लेने के बावजूद वो पैसा डीएमके के भ्रष्टाचार में चला गया और गरीब के खाते में एक रुपया भी नहीं पहुंचा। एक आंकड़े के अनुसार राज्य में 8900 हत्याएं हुईं, जिनमें 32 हत्याएं जेल में कस्टडी में मौजूद लोगों की हुईं। इन घटनाओं के लिए मुख्यमंत्री स्टालिन और उदयनिधि स्टालिन जिम्मेदार हैं जो तमिलनाडु को विकास के बजाय विनाश की ओर ले गए। इन हजारों हत्याएं में किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। राज्य में साइबर अपराध में 250 गुना वृद्धि हुई है, डीएमके सरकार ने इस तरह के अपराधों में युवाओं को फंसाकर उन्हें अपराध की ओर धकेलने का काम किया है। राज्य में शैक्षिक संस्थानों में आईएसआई की भर्ती हो रही है, जहां युवाओं को शिक्षा दी जानी चाहिए थी, वहां उन्हें अपराध और आतंकवाद की ओर ले जाने का कार्य किया जा रहा है।

नितिन नवीन ने कहा कि कल्लाकुरुची में जहरीली शराब पीने से 68 मासूमों की मृत्यु हो गई, लेकिन यहां के मुख्यमंत्री को एक मिनट की भी फुर्सत नहीं मिली कि वे उन परिवारों से मिल सकें और उनके आंसू पोंछ सकें। इसके बाद कार्रवाई के नाम पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया और जहरीली शराब पिलाने वाले लोग लगातार प्रभाव में बने रहे तथा डीएमके सरकार को कमीशन देते रहे। तिरुप्परंगुंड्रम में दीपम की परंपरा को रोकने का काम भी डीएमके सरकार ने किया, उसके खिलाफ भक्तों और श्रद्धालुओं को सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा, तब जाकर उन्हें पूजा करने की अनुमति मिली। दीपम और सनातन परंपराओं को रोकने और अपमानित करने का कार्य भी सनातन विरोधी डीएमके सरकार ने किया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और उनके बेटे ने हमेशा सनातन की परंपराओं और देवी-देवताओं का अपमान किया, लेकिन अब उन्हें सजा देने का समय आ गया है। तमिलनाडु की जनता दीपम की पूजन विधि का अपमान करने वालों को सजा देने के लिए तैयार है और 23 अप्रैल को एनडीए को वोट देकर सनातन विरोधी डीएमके को सत्ता से बाहर कर देगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री और उनके बेटे ने सनातन धर्म को डेंगू और मलेरिया कहा, लेकिन कांग्रेस के नेता राहुल गांधी इस पर चुप रहे। राहुल गांधी केरल में सबरीमाला के बारे में बोलते हैं, लेकिन तमिलनाडु आने पर दीपम के विषय पर उनकी बोलती बंद हो जाती है, क्योंकि वो डीएमके के शागिर्द बनकर काम कर रहे हैं। तमिलनाडु में पवित्र रामेश्वरम और पवित्र मीनाक्षी मंदिर जैसे स्थान हैं, जहां सनातन की परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य मताएं और बहनें कर रही हैं, जो हमें तिलक लगाकर आशीर्वाद दे रही थीं। वहीं दूसरी ओर यहां के मंत्री और सांसद सनातन की परंपराओं का अपमान करते हैं और अब उन्हें सजा देने का समय आ गया है। पूरे देश में जहां-जहां एनडीए की डबल इंजन की सरकार है, वहां राज्य को विकसित बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है, जबकि तमिलनाडु विकास के लिए नहीं बल्कि भ्रष्टाचार के मामले में नंबर वन राज्य बनकर उभरा है। मेहनतकश गरीबों के पसीने की कमाई में घपले-घोटाले किए जा रहे हैं, जिसके कारण तमिलनाडु विकास के सूचकांकों पर पीछे चला गया है। भ्रष्टाचार के कारण राज्य के 5 लाख युवाओं की नौकरियां चली गईं और उन्हें बेरोजगारी की ओर धकेल दिया गया। पिछले पांच वर्षों में रेत और अवैध खनन में 5000 करोड़ का घोटाला हुआ है और इसका हिसाब डीएमके सरकार से लिया जाएगा। जिस दिन डबल इंजन की सरकार बनेगी, उस दिन सभी आरोपियों को जेल भेजने का काम किया जाएगा।

नितिन नवीन ने कहा कि स्टालिन का पूरा परिवार घोटालों में शामिल होकर पूरे तमिलनाडु में नशा फैलाने का काम कर रहा है, इससे युवा पीढ़ी भ्रमित हो रही है। तमिलनाडु की सत्ता को डीएमके के लोगों ने एक परिवार तक सीमित कर दिया है, पहले करुणानिधि, फिर एम.के. स्टालिन और अब कुर्सी उनके पुत्र के लिए आरक्षित कर दी गई है। कोई सामान्य परिवार का व्यक्ति मुख्यमंत्री नहीं बन सकता, डीएमके में वही मुख्यमंत्री बनेगा जो करुणानिधि परिवार से होगा। ऐसे परिवार को सत्ता से बाहर करना आवश्यक है। उदयनिधि स्टालिन ने हजारों वर्षों पुरानी परंपराओं का जो अपमान किया है, जिस दिन एनडीए की सरकार बनेगी, सबसे पहले सजा उन्हें ही मिलेगी। 4 मई को जब कमल खिलेगा और एनडीए की जीत होगी, उसी दिन उदयनिधि स्टालिन की सजा भी तय हो जाएगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तमिलनाडु के विकास के लिए लगातार हजारों करोड़ की योजनाएं दे रहे हैं। हाल ही में मदुरै में 4400 करोड़ की योजना और त्रिची में 5650 करोड़ की योजना का शिलान्यास किया गया। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 35000 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं दीं, 8000 करोड़ रुपये चेन्नई मेट्रो फेस-2 के लिए दिए, पीएम उज्ज्वला योजना के तहत 41 लाख महिलाओं को एलपीजी गैस कनेक्शन दिए गए, यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तमिलनाडु के लोगों के प्रति क्या भावना है। तमिल काशी संगमम के माध्यम से पूरे देश में तमिलनाडु के प्रति सम्मान और अधिक बढ़ा है। जिस तरह से उत्तर प्रदेश में काशी विश्वनाथ और मध्य प्रदेश में महाकाल लोक को विकसित किया गया है, उसी तरह से तमिलनाडु में रामेश्वरम को भी विकसित किया जाएगा। डीएमके सरकार ने रामेश्वरम नगरपालिका ने अग्नि तीर्थम, जहां शुद्ध स्नान के बाद लोग दर्शन करने जाते हैं, उसको भी अपवित्र करने का काम किया है। रामनाथपुरम की जनता एनडीए प्रत्याशी को विजयी बना दे, उस तीर्थ को भी सम्मानपूर्वक शुद्ध करने का कार्य किया जाएगा। 

नितिन नवीन ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रुपये मिलने के बावजूद भी यहां के लोग भी भयंकर जल संकट में घिरे हुए हैं। कहीं जल जमाव है, कहीं टूटी सड़के हैं और तालाब व पोखर भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुके हैं। एनडीए सरकार का संकल्प है कि हमारी सरकार बनने के बाद तमिलनाडु के हर घर तक शुद्ध जल पहुंचाया जाएगा। मछुआरा समुदाय के कई लोनरेन्द्र मोदीग ईरान-अमेरिका युद्ध के दौरान फंस गए थे, लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने 700 से अधिक मछुआरे भाइयों को सुरक्षित वापस लाने का काम किया, जिनमें 50 से अधिक लोग रामनाथपुरम के थे। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न केवल देश के भीतर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, बल्कि विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हैं। हमारी एनडीए की सरकार तमिलनाडु को एक सुरक्षित, स्थिर और सर्वांगीण विकास देने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां महिलाओं, किसानों, मछुआरा समुदाय और युवाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जाएगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमें श्रीलंका में हमारे मछुआरे भाइयों के फंसे होने की जानकारी प्राप्त हुई है। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री जी  से संपर्क किया है और वे स्वयं भी लगातार प्रयास कर रहे हैं कि हमारे मछुआरे भाइयों को सुरक्षित वापस लाया जा सके। हमारी एनडीए सरकार का संकल्प है कि हम रामेश्वरम को एक विश्व स्तरीय अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेंगे, हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा, गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे और युवा साथियों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेंगे। नितिन नवीन ने तमिलनाडु की जनता से आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!