कांग्रेस ने मांगा केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह का इस्तीफा

Edited By Updated: 04 May, 2021 09:55 PM

congress demand rsignation of jatinder singh

कांग्रेस ने केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग करते हुए उनके इस्तीफे की भी मांग की है।

जम्मू : कांग्रेस ने केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग करते हुए उनके इस्तीफे की भी मांग की है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य विक्रम रंधावा ने जितेन्द्र सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी ने भी इस मामले में जांच की मांग की है। भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के सचिव रंधावा जोकि स्टोन क्रशर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने खनन नीति को लेकर जम्मू में जितेन्द्र सिंह के कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

रंधावा ने इस मामले को लेकर आत्मदाह करने की भी धमकी दी थी। भाजपा की अनुशासनात्मक समिति ने रंधावा को इस मामले में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। कांग्रेस की युवा इकाई के अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने कांग्रेस मुख्यालय के सामने एकत्र होकर केन्द्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग की। चिब ने पत्रकारों से कहा, "रंधावा  के सनसनीखेज़ खुलासे ने खनन माफिया और भाजपा की मिलीभगत का भंडाफोड़ कर दिया है। इन आरोपों को लेकर उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।"

PunjabKesari

इससे पहले कांग्रेस के पार्षद गौरव चोपड़ा ने कहा कि स्थानीय लोगों को लूटने के लिए सुनियोजित तरीके से खनन और शराब की दुकानों की नीलामी की जाती है। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति ने जितेन्द्र सिंह के इस्तीफे की मांग करते हुए एक वक्तव्य जारी कर कहा, " शक्तिशाली लोगों के संरक्षण में चलाई जा रही च्च्हफ्ता संस्कृतिज्ज् की जांच होनी चाहिए। इस मामले में कानून को अपना काम करना चाहिए।"

 

कांग्रेस ने कहा कि यह मामला केन्द्र की मोदी सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के लिए एक परीक्षा की घड़ी है, इसलिए जितेन्द्र सिंह को हटाकर एक स्पष्ट संदेश दिया जाना चाहिए अन्यथा आम जनता का विश्वास प्रशासन से उठ जायेगा।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!