कर्नाटक : कांग्रेस नेता का हुआ म/र्डर, पुलिस ने अरेस्ट किए आरोपी

Edited By Updated: 08 Aug, 2026 01:27 PM

congress leader killed in karnataka

कर्नाटक में बीते दिन कांग्रेस नेता और कारोबारी डेविड डिसूजा की हत्या कर दी गई है। इस घटना को अंजाम देने वाली मुख्य आरोपी शूटर को बिंदूर के पास ओट्टिनने इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ में अरेस्ट किया गया। हालांकि इस मामले में दो अन्य आरोपी मौके से...

कर्नाटक: कर्नाटक में बीते दिन कांग्रेस नेता और कारोबारी डेविड डिसूजा की हत्या कर दी गई है। इस घटना को अंजाम देने वाली मुख्य आरोपी शूटर को बिंदूर के पास ओट्टिनने इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ में अरेस्ट किया गया। हालांकि इस मामले में दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी राजू के रूप में हुई। आरोपी द्वारा जब पुलिस की टीम पर हमला किया गया तो पुलिस ने अपनी सुरक्षा के लिए आरोपी पर गोली चलाई। इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर पर गोली लगी। वहीं SI तेजस्वी भी घायल हुए। फिलहाल आरोपी राजू का इलाज अभी जारी है। उसे मणिपाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!