Bengal Deputy CM: बंगाल में सरकार गठन की तैयारी तेज, डिप्टी सीएम पद के लिए इन तीन महिला चेहरों पर मंथन

Edited By Updated: 08 May, 2026 02:53 PM

west bengal bjp suvendu adhikari bengal deputy cm race agnimitra paul locke

Bengal Deputy CM: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस समय बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में भाजपा सरकार गठन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री और डिप्टी मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी के भीतर चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के...

Bengal Deputy CM: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस समय बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में भाजपा सरकार गठन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री और डिप्टी मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी के भीतर चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा विधायक दल की अहम बैठक जल्द आयोजित हो सकती है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसी दौरान विधायक दल के नेता का चुनाव भी किया जा सकता है।

CM पद की रेस में सबसे आगे सुवेंदु अधिकारी
मुख्यमंत्री पद के लिए सुवेंदु अधिकारी का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। नंदीग्राम में ममता बनर्जी को मात देने के बाद सुवेंदु की दक्षिण बंगाल में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है और संगठन में भी उनका प्रभाव काफी बड़ा बताया जाता है। भाजपा नेतृत्व उन्हें आक्रामक और जनाधार वाले नेता के रूप में देख रहा है। पार्टी के कई नेताओं का मानना है कि बंगाल में भाजपा को मजबूत करने में उनकी बड़ी भूमिका रही है।

महिला डिप्टी सीएम: इन 3 चेहरों पर टिकी नजरें

1. अग्निमित्रा पॉल का नाम सबसे आगे
पहली दावेदार अग्निमित्रा पॉल हैं, जो फैशन की दुनिया से राजनीति में आईं। चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके ऊपर 23 मामले दर्ज बताए गए हैं। इनमें प्रदर्शन, सरकारी आदेशों का उल्लंघन, हिंसक गतिविधियों और सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने जैसे आरोप शामिल हैं। हालांकि अभी तक किसी भी मामले में अदालत ने उन्हें दोषी नहीं ठहराया है।

2. लॉकेट चटर्जी  
भाजपा की वरिष्ठ नेता लॉकेट चटर्जी का नाम भी डिप्टी सीएम पद की चर्चा में लगातार सामने आ रहा है। राजनीति में आने से पहले वे बंगाली फिल्म इंडस्ट्री और टीवी जगत से जुड़ी रही हैं। वे 2019 से 2024 तक हुगली लोकसभा सीट से सांसद रह चुकी हैं। इसके अलावा भाजपा महिला मोर्चा पश्चिम बंगाल की अध्यक्ष और प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। लॉकेट चटर्जी पहले तृणमूल कांग्रेस में थीं, लेकिन बाद में भाजपा में शामिल हो गईं। महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी सक्रियता और आक्रामक राजनीतिक शैली उन्हें पार्टी में मजबूत दावेदार बनाती है।

3. रूपा गांगुली 
पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता रूपा गांगुली का नाम भी संभावित महिला डिप्टी मुख्यमंत्री की सूची में शामिल बताया जा रहा है। रूपा गांगुली को देशभर में पहचान टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’ में द्रौपदी की भूमिका से मिली थी।  उन्होंने साल 2015 में भाजपा जॉइन कर  राजनीति में कदम रखा। वे 2016 से 2022 तक राज्यसभा सांसद रहीं। हाल ही में उन्होंने सोनारपुर दक्षिण विधानसभा सीट से बड़ी जीत दर्ज की। बताया जा रहा है कि पार्टी उनके अनुभव और लोकप्रियता को भी अहम मान रही है।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!