तीन राज्यों में हार के बाद कांग्रेस संगठन में बदलाव, सचिन पायलट को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Edited By Updated: 23 Dec, 2023 07:35 PM

congress organization after defeat in three states

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। टोंक से विधायक और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को पार्टी का महासचिव नियुक्त किया है।

नेशनल डेस्कः पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। टोंक से विधायक और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को पार्टी का महासचिव नियुक्त किया है। उन्हें छत्तीसगढ़ का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया है। इसके अलावा अविनाश पांडेय को उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। बता दें कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश, मिजोरम में बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। एकमात्र राज्य तेलंगाना में ही पार्टी को जीत हासिल हुई है।
PunjabKesari
कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश के प्रभार से मुक्त कर दिया है। प्रियंका गांधी बिना किसी प्रभार के महासचिव बनी रहेंगी। इसके अलावा रणदीप सिंह सुरजेवाला को कर्नाटक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में रणदीप सिंह सुरजेवाल ही राज्य के प्रभारी थे। मुकुल वासनिक को गुजरात, जितेंद्र सिंह को असम और मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दीपक बाबरिया को दिल्ली और हरियाणा, कुमारी शैलजा को छत्तीसगढ़ से उत्तराखंड भेजा गया है। जीए मीर को झारखंड और पश्चिम बंगाल, दीपादास मुंशी को केरल, लक्षद्वीप के अलावा तेलंगाना का प्रभार दिया गया है। जयराम रमेश मीडिया संचार का प्रभार देखेंगे।


चुनावी घोषणा पत्र के लिए कमेटी का गठन
इससे पहले कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र कमेटी का गठन किया था। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। कमेटी में 16 सदस्यों को जगह दी गई है। इनमें छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव भी शामिल हैं। इसमें महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कई वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव को इस 16 सदस्यीय समिति का संयोजक बनाया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति का गठन किया है। इस समिति में चिदंबरम और सिंहदेव के अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा एवं जयराम रमेश, वरिष्ठ नेता शशि थरूर, आनंद शर्मा, गैखनगम, गौरव गोगोई, प्रवीण चक्रवर्ती, इमरान प्रतापगढ़ी, के. राजू, ओमकार सिंह मरकाम , रंजीत रंजन, जिग्नेश मेवानी और गुरदीप सप्पल को शामिल किया गया है।
PunjabKesari
कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद बृहस्पतिवार को वेणुगोपाल ने कहा था कि पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए बहुत जल्द उम्मीदवारों का चयन करेगी तथा इसी महीने स्क्रीनिंग कमेटी का गठन कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि एक-दो दिनों के भीतर घोषणा पत्र समिति भी गठित कर दी जाएगी।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!