एक दो राज्यों में कांग्रेस की सरकारे बची हैं वहां भी जनता के सामने नहीं रखती रिपोर्ट कार्ड- असम में कांग्रेस पर गरजे PM मोदी

Edited By Updated: 06 Apr, 2026 12:56 PM

congress governments remain in a couple of states but even there they don t pre

असम विधान सभा चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियां धूआधार प्रचार में जुटी है। इसी कड़ी में प्रधान मंत्री नरेद्र मोदी ने भी भवानीपुर, बारपेटा में बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

नेशनल डेस्क: असम विधान सभा चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियां धूआधार प्रचार में जुटी है। इसी कड़ी में प्रधान मंत्री नरेद्र मोदी ने भी भवानीपुर, बारपेटा में बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मोदी ने कहा," सिर्फ एक दो राज्यों में कांग्रेस की सरकारे बची है वहां कांग्रेस कभी जनता के बीच अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर नहीं जाती। जबकि बीजेपी सरकार, साफ नीयत से जनता को बताती है कि हमने जनता की सेवा के लिए क्या किया। 

पाकिस्तान के सुर में सुर मिला रही है कांग्रेस
पीएम ने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान के सुर में सुर मिला रही है, इस संबंध ने देश को प्रतिकूल रूप से प्रभावित किया है। वर्ष 2029 के आम चुनाव में संसद में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण होगा, असम की महिलाओं को सभी पार्टियों से आग्रह करना चाहिए ताकि विधेयक का पारित किया जाना सुनिश्चित हो सके। 

कांग्रेस को सत्ता से बाहर रखना जरुरी
असम में अनेक बलिदानों के बाद शांति स्थापित हुई है, कांग्रेस को सत्ता से बाहर रखना आवश्यक है। मोदी ने कहा कांग्रेस ने 'वन रैंक वन पेंशन' योजना को लागू करने से इनकार करके सेना के साथ विश्वासघात किया।

किसानों की पहली पसंद है भाजपा 
भाजपा नीत राजग किसानों की पहली पसंद है, गठबंधन ने यह सुनिश्चित किया है कि किसानों को सीधे बैंक खातों में लाभ का अंतरण हो कांग्रेस की सत्ता केवल कुछ राज्यों में बची है, वे काम का ब्योरा नहीं देते पर भाजपा किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!