कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: कर्नाटक के बेल्लारी में वोट डालेंगे राहुल गांधी, बनाया गया मोबाइल बूथ

Edited By Updated: 17 Oct, 2022 09:00 AM

congress president election rahul gandhi to cast vote in karnataka

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोमवार को बेल्लारी के सनगनाकल्लू में भारत जोड़ो यात्रा के शिविर स्थल पर मतदान करेंगे।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोमवार को बेल्लारी के सनगनाकल्लू में भारत जोड़ो यात्रा के शिविर स्थल पर मतदान करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव हो रहा है और परिणाम 19 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे।

 

रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘इस तरह के प्रश्न सामने आ रहे थे कि राहुल गांधी कल कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में कहां वोट डालेंगे। कोई अटकलबाजी नहीं होनी चाहिए। वह बेल्लारी के सनगनाकल्लू में भारत जोड़ो यात्रा के शिविर स्थल में मतदान करेंगे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के करीब 40 अन्य प्रतिनिधि भी मतदान करेंगे, जो यात्रा में साथ चल रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!