राहुल गांधी ने पार्टी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली

Edited By Updated: 04 Mar, 2026 01:46 PM

rahul gandhi celebrated holi with party leaders and workers at the party office

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को यहां पार्टी के '24 अकबर रोड' स्थित कार्यालय में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ होली का पर्व मनाया।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को यहां पार्टी के '24 अकबर रोड' स्थित कार्यालय में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ होली का पर्व मनाया।

PunjabKesari

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रंग-गुलाल लगाए और उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। राहुल गांधी ने भी नेताओं, कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों से मिलकर उन्हें होली की बधाई दी।

PunjabKesari

उन्होंने होली मनाने की अपनी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''रंगों और मोहब्बत के पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। होली के रंग आप सभी के जीवन को नई आशाओं, नए उमंग और अनगिनत खुशियों से भर दें।'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!