साइक्लोन ‘डिटवाह’ का असर: चेन्नई–श्रीलंका के बीच उड़ानें बुरी तरह प्रभावित, कई फ्लाइट्स देर, डायवर्ट और कैंसिल

Edited By Updated: 28 Nov, 2025 10:01 PM

cyclone ditwah impact chennai sri lanka flights severely affected

श्रीलंका में आए भीषण चक्रवात साइक्लोन डिटवा (Cyclone Ditwah) का असर शुक्रवार को भारत के चेन्नई एयरपोर्ट पर भी साफ दिखाई दिया। चक्रवात के कारण श्रीलंका में मौसम बेहद खराब हो गया, जिसकी वजह से चेन्नई और श्रीलंका (कोलंबो–जाफना) के बीच उड़ान सेवाएं...

नेशनल डेस्कः श्रीलंका में आए भीषण चक्रवात साइक्लोन डिटवाह (Cyclone Ditwah) का असर शुक्रवार को भारत के चेन्नई एयरपोर्ट पर भी साफ दिखाई दिया। चक्रवात के कारण श्रीलंका में मौसम बेहद खराब हो गया, जिसकी वजह से चेन्नई और श्रीलंका (कोलंबो–जाफना) के बीच उड़ान सेवाएं गंभीर रूप से बाधित रहीं।

इंडिगो और श्रीलंकन एयरलाइंस की कई उड़ानें देरी से चलीं, डायवर्ट की गईं और कुछ को रद्द भी करना पड़ा।

कौन–कौन सी फ्लाइट्स प्रभावित हुईं?

इंडिगो (IndiGo) की फ्लाइट्स

कोलंबो से आने वाली एक इंडिगो फ्लाइट, जो सुबह 4:30 बजे चेन्नई पहुंचनी थी, खराब मौसम के कारण 2 घंटे देर से आई। दूसरी इंडिगो फ्लाइट 5 घंटे लेट हुई और दोपहर 3:30 बजे चेन्नई पहुंची। चेन्नई से श्रीलंका जा रही एक इंडिगो फ्लाइट 11:54 बजे रवाना हुई, लेकिन कोलंबो में लैंडिंग न होने के कारण इसे कोयंबटूर डायवर्ट करना पड़ा। मौसम सामान्य होने पर यह फ्लाइट 2 घंटे बाद दोबारा श्रीलंका पहुंची। इंडिगो की जाफना जाने वाली सभी फ्लाइट्स भी रद्द रहीं।

श्रीलंकन एयरलाइंस (SriLankan Airlines)

शाम 8:40 बजे चेन्नई पहुंचने वाली एक फ्लाइट 1 घंटे की देरी से आई। दूसरी फ्लाइट 4 घंटे लेट रही। चेन्नई से कोलंबो जाने वाली एक श्रीलंकन एयरलाइंस फ्लाइट को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया।

एयर इंडिया (Air India)

एयर इंडिया के अनुसार, भारत के अलग-अलग शहरों से श्रीलंका जाने वाली 3 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं।

क्यों हो रहा है इतना असर?

साइक्लोन डिटवाह श्रीलंका के ऊपर से गुजर रहा है, जिसके कारण वहां भारी बारिश, तेज़ हवाएं और बेहद कम विज़िबिलिटी बनी हुई है। ऐसे मौसम में विमान को उतारना जोखिम भरा होता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को या तो रोका गया या डायवर्ट किया गया।

क्या स्थिति अब सामान्य है?

एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि— मौसम धीरे–धीरे सुधर रहा है। जो फ्लाइट्स डायवर्ट की गई थीं, वे बाद में वापस श्रीलंका के लिए रवाना हो गईं। कुछ उड़ानों की स्थिति अभी भी मॉनिटर की जा रही है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!