Heavy Rain: 40 KM/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, ठंड के बीच इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD का ताजा अपडेट

Edited By Updated: 27 Nov, 2025 11:03 AM

cyclone senyar monsoon imd rajasthan heavy rainfall alert  heavy rain delh

देश में मानसून आधिकारिक तौर पर जा चुका है, लेकिन मौसम का मिज़ाज अब भी चौंकाने वाला बना हुआ है। देश के कई हिस्सों में सुबह‑शाम ठंड का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दक्षिण भारत और अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के चलते हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। मौसम...

नेशनल डेस्क: देश में मानसून आधिकारिक तौर पर जा चुका है, लेकिन मौसम का मिज़ाज अब भी चौंकाने वाला बना हुआ है। देश के कई हिस्सों में सुबह‑शाम ठंड का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दक्षिण भारत और अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के चलते हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। मौसम विभाग (IMD) ने 27 नवंबर के लिए चेतावनी जारी की है कि चक्रवाती तूफान ‘सेन्यार’ के असर से तेज हवाओं और मूसलधार बारिश की संभावना है।

दक्षिण और पूर्वी भारत में अलर्ट
IMD के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में आज झमाझम बारिश होने की संभावना है। रामनाथपुरम, तिरुवरुर, तिरुनेलवेली, नागापट्टिनम, तूथुकुडी और तिरुवनंतपुरम जैसे क्षेत्रों में गरज‑चमक और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। समुद्री इलाके में ऊंची लहरों की संभावना के कारण मछुआरों को चेतावनी दी गई है।

राजस्थान में हल्की बारिश और ठंडी हवाएं
उत्तर और मध्य भारत में ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने वाला है, लेकिन राजस्थान के अजमेर, उदयपुर और जोधपुर जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। गरज‑चमक और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है। मानसून के दौरान इन जिलों में हुई बारिश के कारण कई जगह जलजमाव भी देखा गया था।

उत्तर भारत में ठंड का असर
दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह‑सुबह कोहरा छाएगा और न्यूनतम तापमान में 2‑3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। बिहार और झारखंड में भी बारिश की संभावना कम है, लेकिन पछुआ हवा के कारण ठंड बढ़ सकती है। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, रामपुर, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और अयोध्या समेत कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की चेतावनी है।

IMD की चेतावनी और सावधानियां
मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से मछुआरों को समुद्री इलाकों में न जाने और तेज हवाओं के चलते बाहर यात्रा में सतर्क रहने को कहा गया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!