Heavy Rain News: देश के इन हिस्सों में भारी बारिश व तेज हवाओं का अलर्ट, 5 राज्यों में पड़ेगा कोहरा

Edited By Updated: 29 Nov, 2025 12:00 AM

heavy rain and strong winds alert in these states tomorrow

उत्तर भारत में जहां सर्दी अब पूरी तरह दस्तक दे चुकी है, वहीं दक्षिण भारत चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ (DITVA) के प्रभाव से प्रभावित हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में भारी बारिश, तेज़ हवाओं और आंधी का पूर्वानुमान जारी किया है। दक्षिण के...

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत में जहां सर्दी अब पूरी तरह दस्तक दे चुकी है, वहीं दक्षिण भारत चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ (DITVA) के प्रभाव से प्रभावित हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में भारी बारिश, तेज़ हवाओं और आंधी का पूर्वानुमान जारी किया है। दक्षिण के कई हिस्सों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि उत्तर भारत में ठंड और कोहरे की स्थिति बढ़ने की संभावना है।

दक्षिण भारत में ‘दित्वा’ के असर से भारी बारिश

चक्रवाती प्रणाली ‘दित्वा’ बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो गई है, जिसके कारण तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। IMD के अनुसार:

29 नवंबर को

  • केरल और माहे – भारी बारिश की संभावना
  • तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा – कई जगह झमाझम बारिश

30 नवंबर को

  • आंतरिक कर्नाटक, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह - मूसलाधार बारिश
  • 30–40 किमी प्रति घंटे की तेज़ हवाएं संभव हैं

रेड अलर्ट जारी

IMD ने शनिवार के लिए तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश तथा तेज हवाओं को लेकर रेड अलर्ट घोषित किया है। इसके अलावा केरल व माहे में भी भारी बारिश की चेतावनी है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में बिजली कड़कने और गरज के साथ वर्षा का पूर्वानुमान है।

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ा

दूसरी ओर, उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग के मुताबिक:

  • दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और झारखंड – तापमान में लगातार गिरावट
  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, ओडिशा, छत्तीसगढ़ – सामान्य से 1.6° से 3°C तक तापमान कम
  • दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा – कोहरे की स्थिति
  • राजस्थान – कई हिस्सों में कोल्ड वेव जारी रहने की संभावना

दिल्ली में वायु प्रदूषण चरम पर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दी के साथ प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है।शुक्रवार सुबह दर्ज आंकड़ों के अनुसार:

  • AQI: 384 (‘बेहद खराब’ श्रेणी)
  • 20 मॉनिटरिंग स्टेशनों ने ‘बहुत खराब’
  • 18 स्टेशनों ने ‘गंभीर’ श्रेणी की वायु गुणवत्ता दर्ज की

दिल्ली पिछले 14 दिनों से लगातार जहरीली हवा में सांस ले रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 26°C के आसपास रहने और पूरे दिन मध्यम कोहरा रहने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!