साइरस मिस्त्री को सुप्रीम कोर्ट से झटका, TATA ग्रुप से विवाद मामले में पुनर्विचार याचिका खारिज
Edited By rajesh kumar,Updated: 19 May, 2022 01:23 PM

उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को शापूरजी पालोनजी (एसपी) समूह की वह याचिका खारिज कर दी जिसमें साइरस मिस्त्री को टाटा संस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटाए जाने संबंधी टाटा समूह के निर्णय को बरकरार रखने वाले 2021 के फैसले की समीक्षा की मांग की गई थी।
नेशनल डेस्क: उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को शापूरजी पालोनजी (एसपी) समूह की वह याचिका खारिज कर दी जिसमें साइरस मिस्त्री को टाटा संस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटाए जाने संबंधी टाटा समूह के निर्णय को बरकरार रखने वाले 2021 के फैसले की समीक्षा की मांग की गई थी।
हालांकि, प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने मार्च 2021 के फैसले में साइरस मिस्त्री के खिलाफ की गई कुछ टिप्पणियों को हटाने का आदेश दिया है। टाटा समूह की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने कहा कि अदालत एक या कुछ वाक्यों को हटाने की अनुमति दे सकती है हालांकि इसका कारण शापूरजी पालोनजी (एसपी) समूह के आवेदन में बताई गई वजहें नहीं होनी चाहिए।
शीर्ष अदालत ने 26 मार्च, 2021 को मिस्त्री को 100 अरब डॉलर के समूह के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में बहाल करने के राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के आदेश को रद्द कर दिया था। साथ ही सर्वोच्च अदालत ने टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड (टीएसपीएल) में स्वामित्व हितों को अलग करने की मांग वाली शापूरजी पालोनजी समूह की याचिका भी खारिज कर दी थी। मिस्त्री को 2012 में रतन टाटा की जगह टीएसपीएल का अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन चार साल बाद उन्हें हटा दिया गया था।
Related Story

अच्छा हिंदू बनने के लिए गोमांस का सेवन जरूरी...विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने MP पुलिस से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा मामला, कांग्रेस के लिए बेहद अहम होगें 5 दिन

SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी, कहा– न्यायिक अधिकारियों पर शक बर्दाश्त नहीं

Fake News Rules पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, IT नियमों पर हाई कोर्ट का आदेश बरकरार

I-PAC Raid Case: सुप्रीम कोर्ट में ममता सरकार पर सख्त टिप्पणी, समय मांगने पर उठा सवाल

दो शर्तों के साथ सुप्रीम कोर्ट ने मुकेश मल्होत्रा पर सुनाया फैसला, जानें क्यों राज्यसभा चुनाव में...

हार नहीं मानेंगे मुकेश मल्होत्रा, विधायकी बचाने के लिए जाएंगे सुप्रीम कोर्ट, किया ये बड़ा फैसला

पश्चिम बंगाल में DGP नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, राज्य सरकार को लगाई फटकार

Blood Donation Ban: ट्रांसजेंडर्स, सेक्स वर्कर्स और समलैंगिक क्यों नहीं कर सकते ब्लड डोनेट? केंद्र...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: एसिड अटैक सर्वाइवर्स को जॉब या मासिक भत्ता दो, नहीं तो कारण बताओ!