Smartphone Price Hike: कल से महंगे हो जाएंगे Vivo और iQOO के ये 6 धांसू फोन, अब चुकानी होगी इतनी कीमत, चेक करें नए Rate

Edited By Updated: 28 Feb, 2026 05:14 PM

these top vivo iqoo s will get more expensive from march 1 see the list

स्मार्टफोन लवर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अगर आप मार्च में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको थोड़ी ज्यादा कीमत देनी होगी। बता दें कि चिपसेट की वैश्विक किल्लत और सप्लाई चेन में आ रही बाधाओं के कारण Vivo और उसके सब-ब्रांड iQOO ने...

Smartphone Price Hike: स्मार्टफोन लवर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अगर आप मार्च में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको थोड़ी ज्यादा कीमत देनी होगी। बता दें कि चिपसेट की वैश्विक किल्लत और सप्लाई चेन में आ रही बाधाओं के कारण Vivo और उसके सब-ब्रांड iQOO ने अपने चुनिंदा मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। 1 मार्च, 2026 से इन स्मार्टफोन्स को खरीदने के लिए आपको ₹2,500 तक अधिक खर्च करने होंगे। केवल वीवो ही नहीं, बल्कि OnePlus, Realme, Oppo, Xiaomi और Motorola जैसी कंपनियां भी अपने हैंडसेट्स की कीमतें बढ़ाने की तैयारी में हैं।

PunjabKesari

Vivo और iQOO के इन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Vivo T4 सीरीज: इस सीरीज के स्मार्टफोन की कीमतों में ₹2,000 तक का उछाल आएगा।

Vivo T4: इसका बेस वेरिएंट (8GB+128GB) अब ₹22,999 के बजाय ₹24,999 में मिलेगा। अन्य वेरिएंट्स की कीमतों में भी इसी अनुपात में बढ़ोतरी की गई है।

Vivo T4R: इसकी शुरुआती कीमत ₹20,999 से बढ़कर अब ₹22,999 हो जाएगी।

Vivo T4x: इस बजट फ्रेंडली फोन की कीमत में ₹1,500 का इजाफा होगा, जिससे इसकी शुरुआती कीमत ₹15,499 से बढ़कर ₹16,999 हो जाएगी।

 iQOO Z10 सीरीज: परफॉरमेंस के लिए मशहूर iQOO के फोंस भी अब महंगे होने जा रहे हैं।

iQOO Z10 और Z10R: इन दोनों मॉडल्स की शुरुआती कीमत में ₹2,000 की वृद्धि की गई है। अब ये क्रमश: ₹24,999 और ₹22,999 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होंगे।

PunjabKesari

iQOO Z10x: इस मॉडल पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। इसकी कीमत में ₹2,500 तक की बढ़ोतरी हुई है। इसका 6GB+128GB वेरिएंट अब ₹14,999 के स्थान पर ₹16,999 में मिलेगा।

ये होंगी नई कीमतें

स्मार्टफोन मॉडल

पुरानी शुरुआती कीमत

नई शुरुआती कीमत (1 मार्च से)

Vivo T4

₹22,999

₹24,999

Vivo T4R

₹20,999

₹22,999

Vivo T4x

₹15,499

₹16,999

iQOO Z10

₹22,999

₹24,999

iQOO Z10x

₹14,999

₹16,999

 

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!