आइकॉनिक स्पोर्ट्स ब्रांड एडिडास ने दीपिका पादुकोण को बनाया अपना ब्रांड एम्बेसेडर

Edited By Updated: 22 Oct, 2021 03:50 PM

deepika padukone partners with iconic sports brand adidas

स्पोट्र्स वेयर कंपनी एडिडास ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के ब्रांड एम्बेसेडर बनाने की घोषणा की है। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि दीपिका पादुकोण एडिडास के साथ मिलकर शारीरिक और भावनात्मक दोनों फिटनेस पर काम करेंगी जिसके लिए दोनों पक्ष प्रतिबद्ध...

नेशनल डेस्क: स्पोट्र्स वेयर कंपनी एडिडास ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के ब्रांड एम्बेसेडर बनाने की घोषणा की है। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि दीपिका पादुकोण एडिडास के साथ मिलकर शारीरिक और भावनात्मक दोनों फिटनेस पर काम करेंगी जिसके लिए दोनों पक्ष प्रतिबद्ध रहे हैं। खेल अभिनेत्री के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा रहा है इसलिए शक्ति और जुझारूपन में वह बेमिसाल हैं। पूरी दुनिया के लाखों लोगों की प्रेरणा हैं।

अब दीपिका और एडिडास दोनों मिल कर जबरदस्त सिनर्जी बनाएंगे क्योंकि दोनों साझा मूल्यों पर काम करते हैं। एडिडास ने पूरी दुनिया की महिला एथलीटों और भागीदारों को एकजुट किया है जिसमें दीपिका पादुकोण के शामिल होने से महिलाओं के लिए खेल को लोकतांत्रिक बनाना और विविधता बढ़ाना एडिडास के लिए आसान होगा। महिलाओं के लिए पादुकोण जैसी प्रेरक शक्तियों का इसमें बड़ा योगदान होगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!