दिल्ली : एक ट्रक से 787 किलोग्राम गांजा जब्त, 1 गिरफ्तार

Edited By Updated: 03 Nov, 2024 01:26 AM

delhi 787 kg ganja seized from a truck 1 arrested

राष्ट्रीय राजधानी के स्वरूप नगर इलाके से दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो ट्रक में 787 किलोग्राम गांजा कथित तौर पर छिपाकर ले जा रहा था। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : राष्ट्रीय राजधानी के स्वरूप नगर इलाके से दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो ट्रक में 787 किलोग्राम गांजा कथित तौर पर छिपाकर ले जा रहा था। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) निधिन वलसन ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को स्वरूप नगर में नांगली पूना के निकट उत्तर प्रदेश के पंजीकरण नंबर वाले एक ट्रक को रोका। उन्होंने बताया कि ट्रक को बरेली निवासी मोहम्मद जाबिर नामक व्यक्ति चला रहा था।

वलसन ने बताया कि वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को 787 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान जाबिर ने खुलासा किया कि मेरठ के सोनू नामक व्यक्ति के निर्देश पर वह ओडिशा के कालाहांडी जिला गया था और वहां पर राजू नामक व्यक्ति ने उसे गांजा की आपूर्ति कर रवाना किया था।

डीसीपी ने कहा, ‘‘उसे दिल्ली पहुंचने पर स्वरूप नगर इलाके में इंतजार करने को कहा गया था, जहां से उसे पकड़ लिया गया।'' अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने बताया है कि वह जमानत पर रिहा होने से पहले स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत एक मामले में आंध्र प्रदेश की जेल में सात महीने से अधिक समय तक रह चुका है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!