दिल्ली की एयर क्वालिटी अब भी ‘बेहद खराब', AQI 300 पार...कई इलाकों में छाई स्मॉग

Edited By Updated: 06 Nov, 2022 01:11 PM

delhi air quality still very poor

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह साढ़े 10 बजे 331 दर्ज किया गया।

 

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एयर क्वालिटी इंडेक्स 304 और नोएडा में 349 दर्ज किया गया है, जो कि बहुत खराब कैटेगरी के अंतर्गत आता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 91 प्रतिशत थी।

 

IMD ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम यानी 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!