दिल्ली BJP अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिया अपने पद से इस्तीफा, MCD चुनाव में मिली हार की ली जिम्मेदारी

Edited By Updated: 11 Dec, 2022 02:18 PM

delhi bjp president adesh gupta resigns from his post

दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद अब तक बड़ी खबर सामने आई है कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

नेशनल डेस्क: दिल्ली नगर निगम के चुनाव (MCD) में भाजपा की हार की जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने रविवार को यहां बताया कि गुप्ता के इस्तीफे को पार्टी प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा ने स्वीकार कर लिया है और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। बता दें कि 4 दिसंबर को हुए दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों पर हुए चुनाव में 15 साल से सत्तारूढ भाजपा 103 सीटों के साथ बहुमत से दूर रह गई जबकि दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी 135 से अधिक सीटें जीतने में कामयाब रही।इस बार दिल्ली में 2014 और 2017 से भी कम मतदान हुआ था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!