Heavy Rain: दिल्ली में भारी बारिश से जीवन अस्त व्यस्त, कब मिलेगी लोगों को वर्षा से राहत, जानिए अगले 7 दिनों का हाल

Edited By Updated: 29 Aug, 2025 05:38 PM

delhi heavy rainfall waterlogging alert weather update

राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। शुक्रवार को भी भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग ने 4 सितंबर तक के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सफदरजंग, पालम, लोधी रोड सहित कई...

नेशनल डेस्क : राजधानी दिल्ली में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने शहर की रफ्तार को धीमा कर दिया है। शुक्रवार की सुबह भी भारी बारिश के साथ हुई, जिससे सुबह-सुबह ही अंधेरा छा गया। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

4 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के लिए आगामी 7 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि दिल्ली में इस दौरान एक्टिव मानसून की स्थिति बनी रहेगी, जिससे झमाझम बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

29 अगस्त से 4 सितंबर तक दिल्ली में लगातार बारिश की संभावना है। खासतौर पर 31 अगस्त, 1 और 2 सितंबर को राजधानी में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिल्ली के सफदरजंग, पालम, लोधी रोड, आया नगर समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

#WATCH | Delhi: Severe waterlogging seen in the Patparganj area after the capital city received heavy rainfall earlier today. pic.twitter.com/23bnZP2TGh

— ANI (@ANI) August 29, 2025

जलभराव ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

भारी बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। मौसम में ठंडक तो बनी हुई है, लेकिन सड़कों पर पानी भरने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

VIDEO | Delhi: Vehicles stuck in waterlogging after heavy rains; visuals from West Vinod Nagar show submerged roads.

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/D79DpL4spu

— Press Trust of India (@PTI_News) August 29, 2025

पटपड़गंज, जंतर-मंतर, विनोद नगर, एम्स, मयूर विहार, प्रीत विहार समेत कई इलाकों की सड़कों पर पानी भर गया है और कुछ जगहों पर सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। विनोद नगर से सामने आए एक वीडियो में कुछ लोग एक फंसी हुई कार को पानी से बाहर निकालने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। वहीं एक अन्य वायरल वीडियो में एक शख्स हाईवे से भरी हुई सड़क में डुबकी लगाते दिख रहा है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!