Delhi में हाई वोल्टेज ड्रामा, अस्पताल की 5वीं मंजिल की बालकनी पर चढ़ा मरीज, दी कूदने की धमकी

Edited By Updated: 17 Apr, 2026 12:25 PM

delhi patient climbs onto 5th floor balcony of hospital

पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार में स्थित एक निजी अस्पताल में आज सुबह हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। अस्पताल में भर्ती एक मरीज अचानक पांचवीं मंजिल की बालकनी के बाहरी किनारे पर चढ़ गया और उसने वहां से नीचे कूदने की धमकी दी। जिसके बाद नीचे भारी भीड़ जमा...

Delhi Hospital Suicide Attempt : पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार में स्थित एक निजी अस्पताल में आज सुबह हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। अस्पताल में भर्ती एक मरीज अचानक पांचवीं मंजिल की बालकनी के बाहरी किनारे पर चढ़ गया और उसने वहां से नीचे कूदने की धमकी दी। जिसके बाद नीचे भारी भीड़ जमा हो गई। इस ड्रामे के बाद अस्पताल प्रशासन और दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के हाथ-पांव फूल गए।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल की वीडियों और तस्वीरों में वह व्यक्ति बालकनी के किनारे पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है जबकि नीचे भारी भीड़ जमा है। पास की एक खिड़की से एक व्यक्ति मरीज से बात करने की कोशिश करता हुआ भी नजर आ रहा है। 

यह भी पढ़ें: Indonesia विमान हादसा: लापता हेलीकॉप्टर का मिला मलबा, सभी 8 लोगों की मौत

हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उस व्यक्ति ने कूदने की धमकी क्यों दी। डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह 8:40 बजे एक फोन कॉल प्राप्त हुई जिसके बाद दमकल गाड़ी को तुरंत मौके पर भेजा गया।" 

 

 

यह भी पढ़ें: 'मैं प्रेग्नेंट हूं मुझे...' नासिक TCS की फरार चल रही HR मैनेजर निदा खान की मिल गई Location, जानें कहां है वो?

उन्होंने कहा कि अस्पताल के कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने उस व्यक्ति को नीचे उतरने के लिए मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। अधिकारियों ने बताया कि मरीज को सुरक्षित रूप से नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!