Delhi: थाने में पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली, मौत

Edited By Updated: 06 Aug, 2024 09:22 PM

delhi policeman shot himself in the police station died

दिल्ली पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक की उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइन पुलिस थाने में अपनी सरकारी बंदूक से कथित तौर पर खुद को गोली मारने से मौत हो गई।

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक की उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइन पुलिस थाने में अपनी सरकारी बंदूक से कथित तौर पर खुद को गोली मारने से मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के पास से कोई ‘सुसाइड नोट' बरामद नहीं हुआ है।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस थाने में तैनात विजय ने सोमवार देर रात खुद को गोली मार ली। उन्होंने आगे बताया कि विजय हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था और 1994 में पुलिस में भर्ती हुआ था। उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि अपराध और फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी कुछ घरेलू समस्याएं थीं। उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 (जांच) के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!