दिल्ली में Unlock 3: आज से दिल्ली में खुलेगी सभी दुकानें और मॉल, स्कूल, कॉलेज और जिम रहेंगे बंद

Edited By Updated: 14 Jun, 2021 10:05 AM

delhi unlock 3 shops and malls

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 संबंधी हालात के काफी हद तक नियंत्रण में होने के चलते दिल्ली में आज साप्ताहिक बाजार, धार्मिक स्थल और 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रेस्तरां फिर से खुलने जा रहे हैं। इस बार अनलॉक-3 के तहत दिल्ली में कई पाबंदियों में...

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 संबंधी हालात के काफी हद तक नियंत्रण में होने के चलते दिल्ली में आज साप्ताहिक बाजार, धार्मिक स्थल और 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रेस्तरां फिर से खुलने जा रहे हैं। इस बार अनलॉक-3 के तहत दिल्ली में कई पाबंदियों में ढील दी जा रही है। 19 अप्रैल को लॉकडाउन लागू होने के बाद से बंद सैलून, ब्यूटी पार्लर और नाई की दुकानें भी आज खुल जाएंगी। 


 सैलून, ब्यूटी पार्लर खोलने की भी अनुमति
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ऐलान किया कि सोमवार सुबह पांच बजे से कुछ प्रतिबंधित गतिविधियों को छोड़कर सभी गतिविधियों की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि पूर्वाह्न 10 बजे से रात आठ बजे तक हर रोज सम-विषम के आधार पर बाजार एवं मॉल फिर खुल सकेंगे। हर नगर पालिका क्षेत्र में प्रतिदिन केवल एक साप्ताहिक बाजार की अनुमति होगी।

PunjabKesari
सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील 
केजरीवाल ने कहा कि हम बाजारों और रेस्तरां को फिर से खोलने के लिए दी गई छूट पर अगले सप्ताह नजर रखेंगे। अगर कोविड-19 के मामले नहीं बढ़ते हैं, तो हम छूट जारी रखेंगे, लेकिन अगर मामले बढ़ते हैं, तो हमें प्रतिबंध फिर से लागू करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, कि इसलिए, मैं सभी बाजार संघों और अन्य से भीड़ को रोकने और सामाजिक दूरी एवं अन्य सावधानियों को सुनिश्चित करने की अपील करता हूं।’’

 

स्कूल, कॉलेज रहेंगे बंद 
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के रविवार को जारी आदेश के अनुसार, 21 जून, सुबह पांच बजे तक स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थान, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, थिएटर, जिम, स्पा, योग संस्थान, स्विमिंग पूल, सभागार, बैंक्वेट हॉल, वाटर पार्क और सार्वजनिक उद्यान बंद रहेंगे। सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक / धार्मिक एवं त्योहार से संबंधित समारोह और अन्य सभाएं, स्टेडियम, प्रशिक्षण या किसी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समारोह के लिए इस्तेमाल होने वाले खेल परिसरों को छोड़कर अन्य सभी खेल परिसर और व्यावसायिक प्रदर्शनियां प्रतिबंधित हैं।

PunjabKesari

धार्मिक स्थल में  श्रद्धालुओं को नहीं अनुमति 
केजरीवाल ने कहा कि धार्मिक स्थल भी पुन: खुलेंगे, लेकिन उनमें श्रद्धालुओं को अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कोरोनो वायरस मामलों की संख्या कम हो रही है और अब चिंता यह है कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था को पटरी पर कैसे लाया जाए और संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से युद्ध स्तर पर निपटने के लिए कैसे तैयारी की जाए।

PunjabKesari

लापरवाही करने पर बढ़ सकती ळै पाबंदी 
डीडीएमए ने सचेत किया कि यदि यह पाया जाता है कि बाजारों, बाजार परिसरों, मॉल और रेस्तरां में कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उपयुक्त व्यवहार का पालन नहीं किया जा रहा है, या यदि दिल्ली में लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर और संक्रमितों की संख्या बढ़ती है, तो इन केंद्रों को ‘‘बिना कोई देरी किए तुरंत बंद’’ कर दिया जाएगा ताकि दिल्ली में संक्रमण की अगली लहर की हर संभावना को रोका जा सके। आदेश में कहा गया है कि व्यक्तियों एवं सामान के राज्यों के भीतर और अंतरराज्यीय आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा, तथा इसके लिए अलग से अनुमति या ई-पास की आवश्यकता नहीं होगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!