Winter weather: ...अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने के संकेत, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Edited By Updated: 18 Nov, 2024 08:54 AM

dense fog cold  cold winds bones shiver winter rain alert imd

भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है, और कई हिस्से सुबह-शाम घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ठंडी हवाओं ने अभी से हाड़ कंपाना शुरू कर दिया है, हालांकि दिन के समय धूप खिल रही है। वहीं, दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया...

नेशनल डेस्क: भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है, और कई हिस्से सुबह-शाम घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ठंडी हवाओं ने अभी से हाड़ कंपाना शुरू कर दिया है, हालांकि दिन के समय धूप खिल रही है। वहीं, दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर भारत के राज्यों में अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने के संकेत हैं।

कोहरा छाने की संभावना:
हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर राजस्थान, बिहार, और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा।
हिमाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम असम और मेघालय में भीषण ठंड।
रातें होंगी ठंडी: इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

दक्षिण भारत: बारिश का अलर्ट
दक्षिण भारत में बारिश की स्थिति बन रही है, और कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसका कारण मालदीव और भूमध्यरेखीय हिंद महासागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन है और वहीं दक्षिणपूर्व अरब सागर तक ट्रफ रेखा सक्रिय है। इनमें  तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के राज्य शामिल है औऱ वहीं  माहे और कराईकल समेत अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश के संकेत है। आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी खतरा है बता दें कि  पूर्वी अरब सागर, लक्षद्वीप, और कोमोरिन क्षेत्र में 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
 
अगले 2 दिनों का पूर्वानुमान
उत्तर भारत
: सुबह और रात में घने कोहरे के साथ ठंड।
दक्षिण भारत: हल्की से मध्यम बारिश और छिटपुट आंधी।
हिमालयी क्षेत्र: कड़ाके की ठंड और बर्फीले हालात।

सावधानियां:
कोहरे के चलते सड़क पर वाहन धीमी गति से चलाएं।
बारिश और आंधी वाले क्षेत्रों में सतर्क रहें।
ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!