उप सेना प्रमुख ने की लद्दाख में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा

Edited By Updated: 28 May, 2021 12:53 PM

deputy army chief reviews security situation in ladakh

सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सी पी मोहंती ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में मौजूदा सुरक्षा स्थिति और सुरक्षा बल की अभियान से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की।


श्रीनगर : सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सी पी मोहंती ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में मौजूदा सुरक्षा स्थिति और सुरक्षा बल की अभियान से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एमरॉन मुसावी ने यह जानकारी दी। 

 

उन्होंने बताया कि सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मोहंती ने फायर एंड फ्यूरी कोर के मुख्यालय का दौरा किया, जहां उन्हें पूर्वी लद्दाख में मौजूदा सुरक्षा स्थिति और अभियान से संबंधित तैयारियों की जानकारी दी गई।

 

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल मोहंती फायर एंड फ्यूरी कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पी जी के मेनन के साथ शुक्रवार और शनिवार को लद्दाख में अग्रिम क्षेत्रों का दौरा करेंगे और वहां तैनात सैनिकों से बातचीत करेंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!