2 लाख दीप जलाए जाएंगे, श्रद्धालुओं पर ड्रोन से होगी सरयू जल की बौछार...अयोध्या में रामनवमी पर भव्य महोत्सव

Edited By Updated: 04 Apr, 2025 06:35 PM

devotees will be showered with saryu water grand festival in ayodhya

भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में इस बार रामनवमी का पर्व ऐतिहासिक और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। छह अप्रैल, रविवार को मनाए जाने वाले इस पर्व पर विशेष तैयारियां की गई हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अयोध्या में...

नेशनल डेस्क: भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में इस बार रामनवमी का पर्व ऐतिहासिक और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। छह अप्रैल, रविवार को मनाए जाने वाले इस पर्व पर विशेष तैयारियां की गई हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अयोध्या में इस बार रामनवमी के मौके पर कई अनोखी और दिलचस्प गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

सरकारी बयान के अनुसार, इस बार पहली बार अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जो रामनवमी के पर्व को और भी खास बना देगा। इसके अलावा अष्टमी और नवमी के दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी, जिसमें देश के प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।

ड्रोन से सरयू के जल की बौछार
रामनवमी के दिन श्रद्धालुओं पर सरयू नदी के पवित्र जल की बौछार करने का निर्णय लिया गया है। यह कार्य ड्रोन के माध्यम से किया जाएगा। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के मुताबिक, यह कदम श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को सम्मान देने के लिए उठाया गया है और इसमें तकनीकी विकास और पारंपरिक श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

अयोध्या में 2 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे
रामनवमी के मौके पर अयोध्या में दो लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे, जो राम कथा पार्क के सामने स्थित पक्के घाट और राम की पैड़ी पर सजेंगे। इसके अलावा अष्टमी के दिन कनक भवन से एक ‘हेरिटेज वॉक’ निकाली जाएगी, जो राम कथा पार्क में समाप्त होगी। इस पदयात्रा के जरिए श्रद्धालु और पर्यटक अयोध्या की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को नजदीक से देख सकेंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
राम कथा पार्क में नृत्य, संगीत और नाटक जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में देश के प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।

प्रशासनिक व्यवस्थाएं
रामनवमी के दौरान अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न हो, इसके लिए जगह-जगह भंडारे, पेयजल की व्यवस्था, स्वास्थ्य शिविर और शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। राम मंदिर ट्रस्ट ने भी दर्शन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है और भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कहा, "हमारा लक्ष्य है कि यह रामनवमी अयोध्या को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करे।"

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!