Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 के इस ‘एक्टर’ ने अबतक नहीं देखी फिल्म, मजबूरी सुन फट पड़ेगा कलेजा

Edited By Updated: 25 Mar, 2026 10:19 PM

this actor from dhurandhar 2 hasn t seen the film yet reveals reason himself

पीक डिटेलिंग के मास्टर कहे जाने वाले डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज इन दिनों थिएटर्स में छाई हुई है। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। जहां एक तरफ फैंस फिल्म के जबरदस्त...

नेशनल डेस्कः पीक डिटेलिंग के मास्टर कहे जाने वाले डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज इन दिनों थिएटर्स में छाई हुई है। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। जहां एक तरफ फैंस फिल्म के जबरदस्त एक्शन को एंजॉय कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इसके इमोशनल सीन लोगों के दिलों को गहराई से छू रहे हैं।

जसकीरत का वो सीन… जिसने हर किसी को कर दिया भावुक

खासतौर पर रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत के साथ हुए घटनाक्रम के बाद जब वह अपने घर लौटता है, तो वह सीन दर्शकों के दिल में उतर गया है। इस इमोशनल मोमेंट को देखकर हर कोई भावुक हो रहा है। लेकिन इसी सीन से जुड़ा एक ऐसा पहलू सामने आया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

फिल्म में दिखा ‘ऑटो ड्राइवर’… असल जिंदगी में नहीं देख पाया अपनी ही फिल्म

दरअसल, जसकीरत की घर वापसी वाले सीन में एक ऑटो रिक्शा दिखाया गया है, जिसे चलाने वाले ड्राइवर का नाम हरजीत है। हरजीत पेशे से एक ऑटो रिक्शा चालक हैं और उन्हें इसी सीन में फिल्म का हिस्सा बनाया गया था। अब एक पंजाबी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में हरजीत ने बताया कि उन्होंने अब तक उस फिल्म को देखा ही नहीं है, जिसमें वह खुद नजर आए हैं।


‘टिकट बहुत महंगी है…’ हरजीत ने बताई अपनी मजबूरी

हरजीत ने कहा, “मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी। एक टिकट कम से कम 500 रुपये का है।” जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके परिवार ने फिल्म देखने के लिए कहा, तो उन्होंने जवाब दिया, “बिल्कुल कहा। लेकिन हमने सोचा कि हम पांच लोग हैं। पांच लोगों के हिसाब से 2,500 रुपये लग जाएंगे।”

‘2,500 रुपये हमारी महीने की बचत है…’

हरजीत ने आगे कहा, “2,500 रुपये हमारी एक महीने की बचत है। इसलिए मैं अपने परिवार को फिल्म दिखाने नहीं ले गया और खुद भी नहीं देखी। हम थोड़ा इंतजार करेंगे और बाद में फिल्म देखेंगे।”

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!