PM मोदी ने 169 करोड़ की लागत वाले आरबीआई के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन, जानिए क्या होगा फायदा

Edited By Updated: 25 Oct, 2026 07:13 PM

pm modi inaugurated an rbi data center built at a cost of 169 crore

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 169 करोड़ रुपये के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण,...

भुवनेश्वर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 169 करोड़ रुपये के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा, ओडिशा के राज्यपाल ब्रजमोहन राम, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम और उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव तथा प्रवाति परिदा भी उपस्थित थे।

अधिकारियों ने बताया कि आरबीआई की यह सुविधा जटनी के इन्फो वैली-2 में 18.55 एकड़ में फैली है, और इसकी आधारशिला तत्कालीन आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने 22 मार्च, 2023 को रखी थी। सरकार ने एक बयान में कहा कि डेटा सेंटर अन्य प्रमुख पहलों के साथ-साथ महत्वपूर्ण भुगतान और निपटान प्रणालियों की देखरेख करेगा।

इसमें कहा गया कि यह केंद्र डिजिटल वित्तीय सेवाओं की पहुंच, दक्षता और विश्वसनीयता को बढ़ाने में योगदान देगा और एक सुरक्षित डिजिटल आधार तैयार करेगा जिस पर भारत की तेजी से प्रौद्योगिकी-संचालित वित्तीय अर्थव्यवस्था विकसित हो सकती है। इसी तरह, साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान क्षमता निर्माण को बढ़ावा देगा।

यह साइबर सुरक्षा और उद्यम-प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण, अनुसंधान और क्षेत्र-व्यापी क्षमता विकास के लिए एक समर्पित संस्थागत मंच प्रदान करेगा। एक अधिकारी ने बताया कि इस स्थल को इसकी भौगोलिक स्थिरता के लिए चुना गया था, जो भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्रों और उच्च जोखिम वाले अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्रों से दूर है, जिससे प्राकृतिक आपदाओं और भू-राजनीतिक कमजोरियों का जोखिम कम होता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!