प्रसिद्ध कथा वाचक धीरेन्द्र शास्त्री आज उत्तराखंड से करेंगे अपनी धार्मिक यात्रा की शुरुआत

Edited By Updated: 05 Nov, 2025 04:09 AM

dhirendra shastri will start his religious journey from uttarakhand today

कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री बुधवार को उत्तराखंड से करेंगे अपनी धार्मिक यात्रा की शुरुआत बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अब अपनी धार्मिक यात्रा उत्तराखंड से शुरू करने जा रहे हैं।

नेशनल डेस्कः कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री बुधवार को उत्तराखंड से करेंगे अपनी धार्मिक यात्रा की शुरुआत बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अब अपनी धार्मिक यात्रा उत्तराखंड से शुरू करने जा रहे हैं। 

पहले इस यात्रा की शुरुआत दिल्ली के छतरपुर से तय थी, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। अब धीरेन्द्र शास्त्री अपनी यात्रा की शुरुआत उत्तरकाशी जनपद के गंगनानी से करेंगे। यह वही पवित्र स्थल है जहां मां गंगा और यमुना का संगम माना जाता है। 

यात्रा की शुरुआत गंगा पूजन से होगी। इसके बाद वह मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली जाएंगे। वह 12बजकर 30 मिनट पर गंगनानी पहुचेंगे। बताया जा रहा है कि इस यात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति और अध्यात्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!