राहुल गांधी ने जाहिर किया दुख, कहा- नाना पाटेकर ने भारतीय सिनेमा पर गहरी छाप छोड़ी

Edited By Updated: 08 Oct, 2026 01:21 PM

rahul gandhi says nana patekar has left a deep mark on indian cinema

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा कि अपने अभिनय तथा किरदारों के माध्यम से उन्होंने भारतीय सिनेमा और दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है।

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा कि अपने अभिनय तथा किरदारों के माध्यम से उन्होंने भारतीय सिनेमा और दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। 

राहुल गांधी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने अभिनय और किरदारों से उन्होंने भारतीय सिनेमा पर और दर्शकों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी है।'' कांग्रेस नेता ने कहा, ''अपनी एक्टिंग और किरदारों के ज़रिए उन्होंने भारतीय सिनेमा और दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। दुख की इस घड़ी में, मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के साथ हैं।'' 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि अभिनेता के शानदार अभिनय, भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय और बहुआयामी योगदान तथा किसानों और वंचितों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को हमेशा याद किया जाएगा। खरगे ने नाना पाटेकर के परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

बता दें कि पाटेकर ने 75 साल की उम्र में गोवा में अंतिम सांसें ली। करीब 5.20 मिनट पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नाम फाउंडे के सीईओ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘नाना पाटेकर हमारे और महाराष्ट्र के लिए पिता सामान थे। जब भी कोई दिक्कत होती तो पहला हाथ नाना पाटेकर साहब का होता था। आज उनके जाने के बाद से ऐसा लग रहा है कि हमारे सिर से छ्त्रछाया उठ गई है।’ 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!