आराम की नींद सो रहा था परिवार, अचानक पहाड़ी से गिरने लगे पत्थर... कुत्तों ने बचाई जान

Edited By Updated: 02 Sep, 2025 06:40 PM

dogs saved the life of a family in mandi alerted before the landslide

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो कुत्तों ने एक परिवार को लैंडस्लाइड के खतरे से बचाया। पड्डल वार्ड में हुई इस घटना में एक पालतू और एक गली के कुत्ते ने समय रहते परिवार को सतर्क कर दिया, जिससे वे सुरक्षित...

नेशनल डेस्क: हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो कुत्तों ने एक परिवार को लैंडस्लाइड के खतरे से बचाया। पड्डल वार्ड में हुई इस घटना में एक पालतू और एक गली के कुत्ते ने समय रहते परिवार को सतर्क कर दिया, जिससे वे सुरक्षित बाहर निकल पाए।

कुत्तों ने ऐसे किया अलर्ट

सोमवार रात करीब 8:30 बजे जब पहाड़ी से अचानक पत्थर और मलबा गिरने लगा तो स्थानीय निवासी योगेश राणा के पालतू कुत्ते 'मौली' और गली के कुत्ते 'किट्टू' ने जोर-जोर से भौंकना शुरू कर दिया। लगातार भौंकने की आवाज सुनकर योगेश छत पर गए और उन्होंने देखा कि पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो रही है। बिना समय गवाए उन्होंने पूरे परिवार को घर से बाहर निकाला और सभी को सुरक्षित जगह पर ले गए।

लैंडस्लाइड से कई घर खतरे में

योगेश ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनके घर के पीछे भूस्खलन हो रहा है, और दोनों कुत्ते लगातार भौंककर खतरे का संकेत दे रहे थे। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर गली के कुत्तों से बचते हैं, लेकिन इन्हीं कुत्तों ने उनकी जान बचाई। इस लैंडस्लाइड से पड्डल वार्ड के करीब आधा दर्जन घर खतरे में हैं। लोगों को रात अपने घरों से दूर बितानी पड़ी। इससे पहले 30 जून को भी धर्मपुर के स्याठी गांव में एक पालतू कुत्ते ने अपने मालिक को भौंककर जगाया था, जिससे पूरा परिवार एक बड़ी आपदा से बच गया था।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!