LPG Price Hike: तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, विपक्ष ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

Edited By Updated: 07 Jun, 2026 07:18 PM

domestic gas cylinder price hiked for the second time in three months

पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष का असर अब भारतीय उपभोक्ताओं की रसोई तक पहुंच गया है। केंद्र सरकार ने रविवार को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इससे देशभर के करोड़ों परिवारों पर...

नेशनल डेस्क : कांग्रेस ने रविवार को घरेलू गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला किया और पूछा कि भाजपा नेता अब सिलेंडर लेकर सड़कों पर विरोध क्यों नहीं कर रहे हैं, जबकि वे संप्रग सरकार के दौरान महंगाई पर शोर मचाते रहते थे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में पश्चिम एशिया संघर्ष के जवाब में 41 देशों में ईंधन के स्रोत होने के ''बड़े-बड़े दावे'' किए थे, उनका क्या हुआ? उन्होंने पूछा कि आज भी ग्रामीण इलाकों में एलपीजी की कमी क्यों है।

कांग्रेस अध्यक्ष की यह टिप्पणी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़ाकर 942 रुपये करने के बाद आई है, जबकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी सालाना पहले चार रिफिल पर 300 रुपये प्रति रिफिल की सब्सिडी मिलने के बाद प्रभावी रूप से 642 रुपये प्रति सिलेंडर का भुगतान करते रह सकेंगे। खरगे ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''घरेलू एलपीजी के दामों में आग की लपटें आम जनता की रसोई को भस्म करने पर तुली हुई हैं। मोदी सरकार ने पिछले 4 महीनों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 89 रुपये की बढ़ोतरी की है।''

उन्होंने कहा, ''हमारे तीन सवाल हैं। संसद में मोदी जी ने लंबे-चौड़े दावे किए थे कि वह पश्चिम एशिया युद्ध के चलते 41 देशों से ईंधन प्राप्त कर रहे हैं। उसका क्या हुआ? ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी एलपीजी की किल्लत क्यों है?'' खरगे ने कहा, ''2025-26 में उज्ज्वला योजना में 5.56 करोड़ परिवारों ने केवल एक या एक भी रिफिल नहीं करवाया। इनमें से 3.30 करोड़ ने तो एक भी सिलेंडर रिफिल नहीं लिया। यह तो पश्चिम एशिया संकट के पहले की बात है। क्या यह मोदी सरकार की लूट का नतीजा नहीं है?''

कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा, ''मोदी जी और भाजपा नेता संप्रग सरकार के दौरान महंगाई का शोर मचाते थे। क्या ये सच नहीं है कि मोदी सरकार ने 12 सालों में घरेलू एलपीजी के दामों में 530 रुपये की बढ़ोतरी की है? अब भाजपा के नेता सड़कों पर सिलेंडर लेकर क्यों नहीं बैठ रहे हैं?'' 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!