Edited By Rohini Oberoi,Updated: 02 Jun, 2026 08:33 AM
महीने की पहली तारीख देश के व्यापार जगत, होटल और रेस्टोरेंट मालिकों के लिए महंगाई का नया झटका लेकर आई है। सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान...
Gas Cylinder Booking New Price : महीने की पहली तारीख देश के व्यापार जगत, होटल और रेस्टोरेंट मालिकों के लिए महंगाई का नया झटका लेकर आई है। सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है जो लागू हो चुकी हैं। हालांकि घर की रसोई संभालने वाले आम उपभोक्ताओं और गृहणियों के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी के दाम पूरी तरह स्थिर हैं। आइए जानते हैं कि देश के मुख्य शहरों में अब गैस सिलेंडर किस भाव पर मिल रहा है।
दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर ₹42 महंगा
तेल कंपनियों द्वारा की गई इस नई बढ़ोतरी के बाद व्यापारिक इस्तेमाल वाले सिलेंडरों के दाम काफी बढ़ गए हैं। बात करें अगर देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹42 प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। इस बदलाव के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का दाम ₹3,071.50 से बढ़कर अब ₹3,113.50 हो गया है।

आम जनता को बड़ी राहत
इस चौतरफा महंगाई के बीच राहत की खबर यह है कि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के सभी छोटे-बड़े शहरों में घरेलू गैस के दाम पहले जितने ही बने हुए हैं जिससे आम परिवारों का मासिक बजट बिगड़ने से बच गया है।
जेब पर पड़ेगा असर
शादियों के सीजन और त्योहारों के बीच कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ने से होटल, कैफे, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों की लागत (Input Cost) बढ़ जाएगी। जानकारों का मानना है कि इस बढ़ोतरी के कारण आने वाले दिनों में बाहर का खाना, फास्ट फूड, चाय, कॉफी और नाश्ता महंगा हो सकता है जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर ही पड़ेगा।

देश के प्रमुख शहरों में आज का ताजा भाव
नीचे दिए गए टेबल में देश के अलग-अलग शहरों में 14.2 किलो (घरेलू) और 19 किलो (कमर्शियल) सिलेंडर के नए रेट्स दिए गए हैं:
शहर, 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर का रेट, 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर का रेट
नई दिल्ली, 913.00, 3,113.50
नोएडा, 910.50, 3,113.50
मुंबई, 912.50, 3,067.50
कोलकाता, 939.00, 3,255.50
चेन्नई, 928.50, 3,283.00
बेंगलुरु, 915.50, 3,198.00

हैदराबाद, 965.00, 3,367.00
लखनऊ, 950.50, 3,236.00
पटना, 1,002.50, 3,400.00
जयपुर, 916.50, 3,141.00
गुड़गांव, 921.50, 3,130.00
चंडीगढ़, 922.50, 3,136.00
भुवनेश्वर, 939.00, 3,290.00
तिरुवनंतपुरम, 922.00, 3,152.00