86 साल की उम्र में Don के डायरेक्टर चंद्र बारोट का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर

Edited By Updated: 20 Jul, 2025 12:41 PM

don director chandra barot passed away at the age of 86

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर चंद्र बारोट का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। वह 1978 में आई सुपरहिट और कल्ट क्लासिक फिल्म 'डॉन' के लिए जाने जाते हैं। उनका निधन मुंबई के बांद्रा स्थित एक अस्पताल में हुआ। उनकी पत्नी दीपा बारोट ने इस खबर की पुष्टि...

नेशनल डेस्क : फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर चंद्र बारोट का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। वह 1978 में आई सुपरहिट और कल्ट क्लासिक फिल्म 'डॉन' के लिए जाने जाते हैं। उनका निधन मुंबई के बांद्रा स्थित एक अस्पताल में हुआ। उनकी पत्नी दीपा बारोट ने इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि चंद्र बारोट पिछले सात साल से पल्मोनरी फाइब्रोसिस नामक बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज गुरु नानक अस्पताल में डॉ. मनीष शेट्टी की देखरेख में चल रहा था। इससे पहले उन्हें जसलोक अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।

करीब 86 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले 6-7 वर्षों से फेफड़ों की बीमारी से परेशान थे और इसी वजह से उनकी तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी। उनके निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

फरहान अख्तर ने भी सोशल मीडिया पर चंद्र बारोट को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'यह जानकर बहुत दुख हुआ कि ओजी डॉन के निर्देशक अब हमारे बीच नहीं रहे। चंद्र बारोट जी, ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे। परिवार के प्रति गहरी संवेदना।'

बहुत से लोग शायद नहीं जानते कि चंद्र बारोट ने डॉन फिल्म का निर्देशन करने का फैसला अपने करीबी दोस्त और सिनेमैटोग्राफर-प्रोड्यूसर नरीमन ईरानी को सपोर्ट करने के लिए किया था। लेकिन ये फिल्म सिर्फ दोस्ती का सबूत ही नहीं बनी बल्कि हिंदी सिनेमा के इतिहास में दर्ज एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

निर्देशन में आने से पहले चंद्र बारोट तंजानिया में रहते थे, लेकिन वहां नस्लीय अशांति की वजह से वह भारत लौट आए। भारत आने के बाद उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मनोज कुमार के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम शुरू किया और धीरे-धीरे अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की। उनके जाने से हिंदी सिनेमा ने एक और दिग्गज फिल्ममेकर को खो दिया, जिन्होंने एक ऐसी फिल्म बनाई जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिल में खास जगह बनाए हुए है।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!