Edited By Anu Malhotra,Updated: 16 May, 2022 02:21 PM
गुजरात के जामनगर में कुछ ही घंटों में दो मर्डर केस सामने आए। दरअसल, गुजरात के जामनगर में ऑनर किलिंग के नाम पर डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया। यह हत्या इंटर-कास्ट औऱ लव मैरिज से नाराज होकर पहले लड़कीवालों ने लड़के की हत्या कर दी
नेशनल डेस्क: गुजरात के जामनगर में कुछ ही घंटों में दो मर्डर केस सामने आए। दरअसल, गुजरात के जामनगर में ऑनर किलिंग के नाम पर डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया। यह हत्या इंटर-कास्ट औऱ लव मैरिज से नाराज होकर पहले लड़कीवालों ने लड़के की हत्या कर दी जिसके बाद गुस्से में तिलमिलाए लड़के के परिजनों ने बहू की मां को मार डाला। इस तरह एक ही पल में दो परिवारों की खुशियां एक ही झटके में मातम में बदल गई। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, गुजरात के जामनगर के हापा योगेश्वर धाम इलाके में रहने वाले 23 साल के सोमराज ने वहीं की रहने वाली रूपलखा के साथ लव मैरिज कर ली थी। लड़का चारण समाज से था, तो लड़की क्षत्रिय समाज से थी ऐसे में दोनों ही परिवार वालों को यह शादी नागवार हुई। शादी के बाद लड़की के परिवार वाले इतने खफा थे कि युवक को मारने के लिए ढूंढने लगे। इसी बीच, लड़की के परिजनों को यह जानकारी मिली कि सोमराज राजकोट रोड पर अतुल शोरूम के पास खड़ा है तो वह तुरंत वहां पहुंच गए और युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी।
इससे गुस्साए लड़के के परिजनों ने भी लड़की के घर पर जाक हमला बोला और लड़की की मां अनीता बाला को घर में देख उन पर ही हमला बोल दिय़ा, जिससे दुल्हन की मां की मौत हो गई। जामनगर एसपी प्रेमसुख डेलु के अनुसार, दोनों घटनाओं का मुख्य आधार प्रेम संबंध है। इस शादी से उनके परिवारजन खुश नहीं थे, वहीं दोनों पक्षों के आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया और मामले की जांच शुरू कर दी है।