उड़ान के दौरान अचानक विमान करीब 50 मीटर आई नीचे, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Edited By Updated: 01 Jun, 2026 01:16 PM

during the flight the plane suddenly descended about 50 meters causing panic a

एयर इंडिया की दिल्ली-कोलकाता उड़ान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ यात्री दावा कर रहे हैं कि उड़ान के दौरान अचानक आए तेज टर्बुलेंस के कारण विमान करीब 50 मीटर नीचे आ गया, जिससे विमान के भीतर अफरा-तफरी और दहशत...

नेशनल डेस्क: एयर इंडिया की दिल्ली-कोलकाता उड़ान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ यात्री दावा कर रहे हैं कि उड़ान के दौरान अचानक आए तेज टर्बुलेंस के कारण विमान करीब 50 मीटर नीचे आ गया, जिससे विमान के भीतर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। यात्रियों के अनुसार, टर्बुलेंस इतना तेज था कि कई लोग अपनी सीटों पर घबरा गए और कुछ यात्रियों ने इसे अपनी जिंदगी के सबसे डरावने अनुभवों में से एक बताया। वायरल वीडियो में भी यात्रियों की घबराहट और विमान के अंदर की स्थिति को देखा जा सकता है।

हालांकि, विमान ने सुरक्षित रूप से अपनी यात्रा पूरी की और सभी यात्री सकुशल अपने गंतव्य तक पहुंच गए। फिलहाल एयर इंडिया की ओर से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, खराब मौसम या वायुमंडलीय बदलाव के कारण टर्बुलेंस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, हालांकि ऐसे मामलों में विमान की सुरक्षा प्रणाली यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सक्षम होती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!