गुजरात के राजकोट में भूकंप के झटके, 4.1 की तीव्रता से हिली धरती

Edited By Updated: 29 Sep, 2020 06:14 PM

earthquake tremors in gujarat s rajkot earth shaken by 4 1

गुजरात के राजकोट जिले में मंगलवार को 4.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। हालांकि इसमें जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। गांधीनगर स्थित भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के अनुसार भूकंप अपराह्न 3 बजकर 49 मिनट पर आया जो जिले के उपलेटा से 25...

अहमदाबादः गुजरात के राजकोट जिले में मंगलवार को 4.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। हालांकि इसमें जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। गांधीनगर स्थित भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के अनुसार भूकंप अपराह्न 3 बजकर 49 मिनट पर आया जो जिले के उपलेटा से 25 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व में 14.5 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। राजकोट ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘किसी भी क्षेत्र से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!