खैनी थूकने झुका शख्स… सामने से आ गई ‘वंदे भारत’, पलभर में चली गई जान

Edited By Updated: 25 Mar, 2026 06:25 AM

passenger steps off to spit khaini vande bharat approaches from the front a

बिहार की राजधानी पटना के पास स्थित बाढ़ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।

नेशनल डेस्कः बिहार की राजधानी पटना के पास स्थित बाढ़ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां खैनी थूकने के दौरान एक यात्री तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान भदौर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी मिथिलेश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ट्रेन पकड़ने के लिए बाढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर 2 के पास डाउन लाइन के पोल संख्या 480 के नजदीक हुई।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मिथिलेश यादव खैनी थूकने के लिए प्लेटफॉर्म से नीचे रेलवे ट्रैक की ओर उतर गए। उसी समय पटना-हावड़ा रूट की वंदे भारत ट्रेन तेज रफ्तार से वहां से गुजर रही थी। ट्रेन को समय पर न देख पाने के कारण वह उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्टेशन पर मचा हड़कंप

हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें पटना रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रेल पुलिस के एसआई वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि पहली नजर में यह हादसा लापरवाही का मामला लग रहा है। संभव है कि यात्री ने ट्रेन की ओर ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!