Edited By Parveen Kumar,Updated: 07 Sep, 2026 09:42 PM

सत्य निकेतन में हुई दुखद घटना के बाद दिल्ली सरकार और नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में MCD के डिप्टी कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया...
नई दिल्ली : सत्य निकेतन में हुई दुखद घटना के बाद दिल्ली सरकार और नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में MCD के डिप्टी कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
घटना के संबंध में इमारत के मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच जारी है और जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकार ने दिल्लीभर में ऐसी इमारतों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जहां बिना मंजूरी के पांचवीं मंजिल का निर्माण किया गया है। संबंधित इमारतों को सील करने के आदेश जारी किए गए हैं।
इसके साथ ही सत्य निकेतन और आसपास के इलाकों में स्थित PG और अन्य इमारतों की भी विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारियों को भवन निर्माण संबंधी नियमों और स्वीकृत नक्शे का उल्लंघन पाए जाने पर सीलिंग समेत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
दिल्ली सरकार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी या लापरवाही के लिए जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।