18 घंटे छत पर पड़ा रहा बुजुर्ग का शव, मदद का इंतजार करता रहा परिवार, जानें पूरा मामला

Edited By Updated: 22 Aug, 2026 12:38 AM

elderly man s body lay on the roof for 18 hours family waited for help

ओडिशा के जाजपुर जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव लगभग 18 घंटे तक उनके घर की छत पर ही पड़ा रहा, क्योंकि बाढ़ का पानी बढ़ने के कारण परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को नीचे नहीं ला सके। रिश्तेदारों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना बारी पंचायत के...

नेशनल डेस्क : ओडिशा के जाजपुर जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव लगभग 18 घंटे तक उनके घर की छत पर ही पड़ा रहा, क्योंकि बाढ़ का पानी बढ़ने के कारण परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को नीचे नहीं ला सके। रिश्तेदारों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना बारी पंचायत के चिंतासाही गांव की है, जहां ब्राह्मणी और खरास्रोता नदियों में आई बाढ़ के कारण पिछले छह दिनों से कई परिवार पानी से घिरे हुए हैं। मृतक की पहचान 61-वर्षीय हृषिकेश मल्लिक के तौर पर हुई है; उनकी मौत बुधवार शाम करीब 4:30 बजे हुई।

रिश्तेदारों ने बताया कि परिवार ने शव को छत पर रखा, क्योंकि घर की निचली मंजिल लगभग चार फुट पानी में डूबी हुई थी। बृहस्पतिवार को जब पानी का स्तर कम हुआ, तो परिजन शव को नीचे लेकर आए। परिवार का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन को सूचित करने और अंतिम संस्कार के लिए शव को बाहर निकालने में मदद मांगने के बावजूद, उन्हें कोई मदद नहीं मिली।

मृतक के भतीजे अनिल मल्लिक ने कहा, "हमने अपने चाचा के अंतिम संस्कार के लिए प्रशासनिक सहायता मांगने के लिए बारी प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को कई बार फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। इसके बाद हमने मदद के लिए इलाके में बचाव कार्यों में लगी मोटर से चलने वाली एक नाव के संचालक से संपर्क किया, लेकिन उसने कहा कि वह ऊंचे अधिकारियों के आदेश के बिना गांव नहीं जा सकता।" बाद में, एक स्थानीय समाज-सेवक ने शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने हेतु शव-वाहन का प्रबंध किया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!