Assembly Elections: कल असम, केरल सहित इन राज्यों में होंगे चुनाव, 296 सीटों सीटों पर होगें मतदान

Edited By Updated: 08 Apr, 2026 03:12 PM

elections will be held tomorrow in these states including assam and kerala wit

असम, केरल और केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की विधानसभाओं के लिए नौ अप्रैल को मतदान होंगे। असम में 126, केरल में 140 और पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए गुरुवार को एक ही चरण में मतदान होगा। कुल मिलाकर 296 सीटों पर चुनाव होंगे। इसके लिए भारत निर्वाचन...

नेशल डेस्क: असम, केरल और केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की विधानसभाओं के लिए नौ अप्रैल को मतदान होंगे। असम में 126, केरल में 140 और पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए गुरुवार को एक ही चरण में मतदान होगा। कुल मिलाकर 296 सीटों पर चुनाव होंगे। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोगी ने तैयारियां पूरी कर ली है। जिन राज्यों की विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा, जहां सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा सीटों की कुल संख्या इस प्रकार है:

  • असम – 126 सीटें
  • केरल – 140 सीटें
  • पुडुचेरी – 30 सीटें

गड़बड़ी रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम 
आयोग ने मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए अलग से व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि वे आसानी से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। सुरक्षा के लिहाज से केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और स्थानीय पुलिस बलों की तैनाती की गई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।

चुनाव आयोग की मतदाताओं से अपील- अधिक संख्या में मतदान करें
चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाएं। वहीं राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की ओर से भी अंतिम दौर का प्रचार अभियान पूरा कर लिया गया है।

असम में कांग्रेस और भाजप के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद 
गौरतलब है कि असम, केरल और केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की विधानसभाओं के चुनाव प्रचार 07 अप्रैल को शाम समाप्त हो गया है। असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा के नेतृत्व में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी जहां एक और कार्यकाल के लिए जहां एड़ी चोटी का जोर लगाये है, वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सत्तारूढ़ भाजपा को कड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं। केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा के बीच परम्परागत मुकाबला है।

पुडुचेरी में सभी सीटों पर हो सकता है बहुकोणीय मुकाबला
सत्तारूढ़ वाम मोर्चा जहां लगातार तीसरी बार सत्ता में बन रहने के लिए पूरा जोर लगा रहा है, वहीं लोकतांत्रिक मोर्चा सत्ता पाने के लिए पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरा हुआ है। पुडुचेरी में सभी सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस केन्द्र शासित प्रदेश में कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ मोर्चा को चुनौती दे रहा है।

4 मई को होगी मतगणना 
क्षेत्रीय दल भी यहां अपनी ताकत झोंक दे रहे हैं, जिससे कई सीटों पर नतीजे प्रभावित हो सकते हैं। राज्य स्तरीय नेताओं के साथ-साथ केन्द्रीय नेताओं में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने-अपने दलों के प्रत्याशियों के पक्ष में इन चुनावों में जोरदार प्रचार करके वोट मांगे हैं। इन विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना का कार्य 4 मई को होगा। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!