सरकार का बड़ा एक्शन: ई-वाहनों को रिमोट से बंद करने वाले 3 चीनी ऐप्स पर बैन

Edited By Updated: 03 Jul, 2026 02:51 PM

electric vehicles ev apps cyber security government ban bms apps

सरकार ने देश में बैटरी चालित वाहनों को दूर से बंद करने में कथित तौर पर इस्तेमाल हो रहे चीन के तीन ऐप बैट-बीएमएस, लॉसिजी और एपॉक-आई-आयन को हटाने का आदेश दिया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सरकार की यह कार्रवाई कुछ वीडियो सामने आने के बाद...

नेशनल डेस्क: सरकार ने देश में बैटरी चालित वाहनों को दूर से बंद करने में कथित तौर पर इस्तेमाल हो रहे चीन के तीन ऐप बैट-बीएमएस, लॉसिजी और एपॉक-आई-आयन को हटाने का आदेश दिया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सरकार की यह कार्रवाई कुछ वीडियो सामने आने के बाद हुई, जिनमें दिखाया गया था कि चीनी स्मार्टफोन ऐप 'बैट-बीएमएस' के 'रिमोट शटडाउन' फीचर के जरिये ई-रिक्शा को दूर से बंद किया जा सकता है। वी

डियो सामने आने के बाद इंटरनेट से जुड़ी वाहन प्रबंधन प्रणालियों की साइबर सुरक्षा को लेकर व्यापक चिंता पैदा हो गई। सूत्रों ने बताया कि सरकार ने बैटरी चालित वाहनों को दूर से बंद करने के लिए इस्तेमाल हो रहे बैट-बीएमएस, लॉसिजी और एपॉक-आई-आयन ऐप हटाने का आदेश दिया है। सरकारी सूत्रों ने आगाह किया कि इस तरह के दुरुपयोग में शामिल किसी भी अन्य ऐप को भी हटाया जा सकता है। इससे पहले सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सचिव एस. कृष्णन ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के साइबर सुरक्षा सम्मेलन से इतर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि ऐप स्टोर को आवश्यक सतर्कता बरतनी चाहिए। सरकार इस मुद्दे को ऐप स्टोर के समक्ष उठाएगी, ताकि संभावित रूप से नुकसान पहुंचाने वाले ऐप उपलब्ध न हों।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!