Delhi Encounter: दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, नंदू गैंग के दो शार्पशूटर गिरफ्तार

Edited By Updated: 31 Aug, 2025 09:09 AM

encounter between police and criminals in delhi

दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में कुख्यात कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के दो शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जाफरपुर कलां इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक छोटी मुठभेड़ के बाद हुई। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में...

नेशनल डेस्क। दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में कुख्यात कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के दो शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जाफरपुर कलां इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक छोटी मुठभेड़ के बाद हुई। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्यों थे ये बदमाश वांछित?

पुलिस के मुताबिक ये दोनों अपराधी छावला इलाके में एक व्यापारी के घर पर रंगदारी के लिए गोलीबारी करने के मामले में वांछित थे। पुलिस को इनकी तलाश थी और पुख्ता जानकारी मिलने के बाद ही यह एनकाउंटर किया गया।

इस कार्रवाई से दिल्ली पुलिस ने एक बड़े आपराधिक मामले को सुलझाया है और नंदू गैंग को एक और झटका दिया है। फिलहाल दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस उनसे आगे की पूछताछ करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!