'PM मोदी का बाप भी जाएगा', पटना में मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से मचा हंगामा

Edited By Updated: 25 Oct, 2026 05:22 PM

even pm modi s father will have to go   mallikarjun kharge s remark sparks upr

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने बिहार, बंगाल, महाराष्ट्र और हरियाणा की सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘वोट चोरी’...

नेशनल डेस्क : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने बिहार, बंगाल, महाराष्ट्र और हरियाणा की सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘वोट चोरी’ के जरिए बनी सरकार बताया। खरगे के बयान के बाद कार्यक्रम में हंगामे जैसी स्थिति बन गई। कार्यक्रम के दौरान जब एक व्यक्ति ने कहा, ‘मोदी कभी नहीं जाएगा’, तो खरगे ने मंच से जवाब देते हुए कहा, ‘मोदी का बाप भी जाएगा।’ उनके इस बयान के बाद राजनीतिक विवाद गहराने की संभावना है।

महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला

खरगे ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि देश में महंगाई चरम पर है और प्याज की कीमतें बढ़ रही हैं। उन्होंने गरीबों की परेशानी का जिक्र करते हुए कहा कि गरीब आदमी दाल-रोटी खाकर गुजारा करता है। दाल उपलब्ध नहीं होने पर वह प्याज-रोटी खाता है, लेकिन अब प्याज भी महंगा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई के कारण आम लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं और सरकार जनता को राहत देने में नाकाम रही है।

राहुल गांधी के समर्थन में बोले खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने संसद की कार्यवाही को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद चलने के दौरान मोदी और शाह डर के कारण सदन में नहीं आते हैं। राहुल गांधी के विदेश दौरे का जिक्र करते हुए खरगे ने कहा कि वह अपने काम से बाहर गए हैं और वापस लौटने पर विपक्ष सरकार को उसके मुद्दों पर घेरने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता बार-बार राहुल गांधी का नाम लेते रहते हैं और राहुल गांधी उनके सपनों में भी आते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!