पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज, अब तक 4 केस दर्ज

Edited By Updated: 21 Aug, 2021 03:47 PM

extortion case filed against former police commissioner parambir singh

मुंबई पुलिस ने शहर के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ वसूली का एक और मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह सिंह के खिलाफ चौथा और मुंबई में दूसरा ऐसा मामला है। दो अन्य मामले ठाणे शहर में दर्ज किए गए हैं। ये सभी प्राथमिकियां एक...

नेशनल डेस्क: मुंबई पुलिस ने शहर के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ वसूली का एक और मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह सिंह के खिलाफ चौथा और मुंबई में दूसरा ऐसा मामला है। दो अन्य मामले ठाणे शहर में दर्ज किए गए हैं। ये सभी प्राथमिकियां एक महीने के भीतर दर्ज हुई हैं।

अफगानिस्तान की लड़कियों की आवाज बनी एंजेलिना जोली, बोले-अब मैं पीछे नहीं हटूंगी

अधिकारी ने बताया कि नयी प्राथमिकी 48 वर्षीय बिल्डर बिमल अग्रवाल की शिकायत के आधार पर शुक्रवार रात को गोरेगांव पुलिस थाना में दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में, बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे और चार अन्य - सुमित सिंह उर्फ चिंटू, अल्पेश पटेल, विनय सिंह उर्फ बबलू और रियाज भाटी भी आरोपी के तौर पर नामजद किए गए हैं। अग्रवाल की शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने दो बारों एवं रेस्तरां पर छापेमारी नहीं करने के एवज में उससे नौ लाख रुपये की उगाही की और उनके लिए लगभग 2.92 लाख रुपये के दो स्मार्टफोन खरीदने के लिए भी मजबूर किया। इन बारों एवं रेस्तरां को शिकायतकर्ता साझेदारी में चलाता था। शिकायत में कहा कि यह घटना जनवरी 2020 से मार्च 2021 के बीच हुई।

मेरे बेटे पर तरस खाइए, उसे बचा लीजिए.... अयांश के पिता हाथ जोड़कर अपने बच्चे के लिए मांग रहे मदद
 

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 384 और 385 (दोनों वसूली से संबंधित धाराएं) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में जांच जारी है। सिंह वर्तमान में डीजी होमगार्ड के पद पर तैनात हैं और बीमारी की छुट्टी पर होने के कारण मई से कार्यालय नहीं आ रहे हैं। 22 जुलाई को मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन ने सिंह, पांच अन्य पुलिसकर्मियों और दो अन्य लोगों के खिलाफ एक बिल्डर से कथित तौर पर 15 करोड़ रुपये मांगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। अगले दिन ठाणे के कोपरी थाने में उनके और कुछ अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ वसूली का एक और मामला दर्ज किया गया।

Video: ओणम के मौके पर झूले का आनंद लेते दिखे शशि थरूर, दिखा अलग ही अंदाज
 

व्यवसायी केतन तन्ना द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर 30 जुलाई को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के खिलाफ ठाणे नगर थाने में रंगदारी का एक और मामला दर्ज किया गया था। सिंह को मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से इस साल मार्च में हटा दिया गया था जब मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाह विस्फोटकों से लदा वाहन मिलने के मामले में बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार किया गया था। सिंह ने बाद में राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!