Edited By Rohini Oberoi,Updated: 01 Feb, 2026 10:48 AM

1 फरवरी का दिन इतिहास में कई ऐसी घटनाओं के साथ दर्ज है जिन्होंने दुनिया की दिशा और दशा बदल दी। यह दिन जहां भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की दुखद याद लेकर आता है वहीं राजनीति के गलियारों में ब्रेक्जिट (Brexit) और म्यांमार में सैन्य...
Kalpana Chawla Martyrdom : 1 फरवरी का दिन इतिहास में कई ऐसी घटनाओं के साथ दर्ज है जिन्होंने दुनिया की दिशा और दशा बदल दी। यह दिन जहां भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की दुखद याद लेकर आता है वहीं राजनीति के गलियारों में ब्रेक्जिट (Brexit) और म्यांमार में सैन्य तख्तापलट जैसी बड़ी हलचलों का गवाह भी रहा है। आइये विस्तार से जानते हैं कि 1 फरवरी की तारीख क्यों है खास:
अंतरिक्ष की वो टीस: कोलंबिया शटल हादसा (2003)
1 फरवरी 2003 को पूरी दुनिया की नज़रें आसमान पर टिकी थीं। अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया (STS-107) अपना 16 दिनों का मिशन पूरा कर पृथ्वी पर लौट रहा था लेकिन लैंडिंग से महज 16 मिनट पहले पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश करते ही यह यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में हरियाणा के करनाल में जन्मीं कल्पना चावला सहित सभी 7 अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई। कल्पना चावला पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग करने वाली पहली महिला थीं और वे करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा बनीं।

राजनीति में बड़ा मोड़: ब्रिटेन का EU से अलग होना (2020)
साल 2020 में इसी तारीख को ब्रिटेन आधिकारिक तौर पर यूरोपीय संघ (EU) से अलग हो गया। इसे ब्रेक्जिट के नाम से जाना गया। ब्रिटेन 47 वर्षों तक ईयू का सदस्य रहा। जून 2016 में हुए जनमत संग्रह (Referendum) के बाद ब्रिटेन ईयू छोड़ने वाला पहला देश बना।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति से मिलीं सीतारमण, आज बनेगा नया रिकॉर्ड, जानें बजट की बड़ी बातें

म्यांमार में लोकतंत्र को लगा झटका (2021)
दक्षिण-पूर्व एशियाई देश म्यांमार के लिए 1 फरवरी 2021 का दिन काला साबित हुआ। म्यांमार की सेना ने लोकतांत्रिक सरकार को उखाड़ फेंका और शीर्ष नेता आंग सान सू ची को हिरासत में ले लिया। पांच दशकों के सैन्य शासन के बाद वहां लोकतंत्र की आंशिक बहाली हुई थी लेकिन इस तख्तापलट ने पूरी प्रक्रिया को दशकों पीछे धकेल दिया।

इतिहास के झरोखे से अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:
| वर्ष |
ऐतिहासिक घटना |
| 1785 |
वॉरेन हेस्टिंग्स ने बंगाल के गवर्नर जनरल पद से इस्तीफा दिया। |
| 1881 |
दिल्ली के प्रसिद्ध सेंट स्टीफन कॉलेज की स्थापना हुई। |
| 1922 |
महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू करने के लिए वायसराय को पत्र लिखा। |
| 1977 |
नई दिल्ली में भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय की स्थापना। |
| 1979 |
ईरानी नेता आयतुल्ला खामेनेई 14 साल के निर्वासन के बाद स्वदेश लौटे। |
| 2009 |
सानिया मिर्जा और महेश भूपति ने ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीता। |
| 2023 |
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को लंदन में 'लाइफटाइम अचीवमेंट ऑनर' मिला। |
| 2025 |
गुजरात के डांग में बस हादसा, तीर्थयात्रियों की मौत से मातम। |