राष्ट्रपति से मिलीं सीतारमण, आज बनेगा नया रिकॉर्ड, जानें बजट की बड़ी बातें

Edited By Updated: 01 Feb, 2026 10:09 AM

budget 2026 nirmala sitharaman meets president new record to be set today

केंद्रीय बजट 2026 पेश करने की औपचारिकताएं शुरू हो चुकी हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंचीं जहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इससे पहले वित्त मंत्री ने अपने चिर-परिचित अंदाज में 'डिजिटल बही-खाता'...

नेशनल डेस्क। केंद्रीय बजट 2026 पेश करने की औपचारिकताएं शुरू हो चुकी हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंचीं जहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इससे पहले वित्त मंत्री ने अपने चिर-परिचित अंदाज में 'डिजिटल बही-खाता' (लाल कपड़े में लिपटा टैबलेट) के साथ मीडिया को पोज दिया। आज सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट भाषण शुरू होगा। यह निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां बजट है जिसके साथ ही वह पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी और प्रणब मुखर्जी से आगे निकल जाएंगी। हालांकि भारत में सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड अब भी मोरारजी देसाई के नाम है।

संसद में आज क्या-क्या होगा?

लोकसभा की कार्यसूची (List of Business) के अनुसार आज सदन में निम्नलिखित महत्वपूर्ण दस्तावेज पेश किए जाएंगे:

इकोनॉमिक सर्वे: भारत की रफ्तार बरकरार

बजट से पहले पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण (2025-26) ने भारत की मजबूत स्थिति को स्पष्ट कर दिया है:

  1. 7.4% की जीडीपी ग्रोथ: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार भारत लगातार चौथे साल दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है।
  2. महंगाई पर कंट्रोल: अप्रैल-दिसंबर 2025 के बीच मुद्रास्फीति (Inflation) केवल 1.7% रही, जिसका मुख्य कारण दालों और सब्जियों के दामों में कमी आना है।

  3. विनिर्माण (Manufacturing): सरकार अब 'स्ट्रैटेजिक रेजिलिएंस' से बढ़कर 'स्ट्रैटेजिक इनडिस्पेंसिबिलिटी' (Strategic Indispensability) की ओर बढ़ रही है जिसका लक्ष्य भारतीय सामान को वैश्विक स्तर पर अनिवार्य बनाना है।

बजट सत्र का पूरा कैलेंडर

संसद का यह बजट सत्र कुल 65 दिनों का होगा जिसमें 30 बैठकें आयोजित की जाएंगी।

  • सत्र का अंत: 2 अप्रैल 2026 को होगा।

  • छुट्टी (Recess): 13 फरवरी को सदन स्थगित होगा और 9 मार्च को दोबारा शुरू होगा। इस बीच स्टैंडिंग कमेटियां विभिन्न मंत्रालयों की बजट मांगों की बारीकी से जांच करेंगी।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!